Advertisement
बिना शादी के मां बनी थीं नीना गुप्ता, सालों बाद अब कहा- “काश मैं ये..”
बॉलीवुड की दिग्गज ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता (neena gupta ) इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा अपने बयानों के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता (neena gupta ) इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा अपने बयानों के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब नीना गुप्ता ने अपने निजी रिश्तों और संघर्ष पर बात की है। जिस कारण वो चर्चाओं मे बनी हुई हैं। नीना गुप्ता ने बिना शादी के बेटी मसाबा को जन्म दिया था। बेटी के जन्म और उसकी परवरिश पर सालों बाद नीना खुलकर बोली हैं।
Advertisement
नीना गुप्ता ने मुंबई मिरर से बातचीत करते हुए अपने जज़्बात ज़ाहिर किए। उन्होंने कहा, “अगर मुझे अपनी जिंदगी में हुई एक गलती सुधारने का मौका मिलता तो मैं कभी बिना शादी के मां नहीं बनना चाहतीं।”
उन्होंने आगे कहा, “हर बच्चे को माता-पिता दोनों की जरूरत होती है। मैं हमेशा ईमानदारी से मसाबा के साथ सब कुछ शेयर करती रही इसलिए हमारे रिश्ते पर इसका असर नहीं पड़ा। लेकिन उसने भी बहुत संघर्ष किया है।”
बता दें, नीना गुप्ता ने वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशन मे थीं। इस रिश्ते ने मसाबा को जन्म दिया था। हालांकि मसाबा के जन्म के वक़्त नीना ने शादी नहीं की थी। विवियन पहले से शादीशुदा थे। इस कारण दोनों की कभी शादी नहीं हो पाई। बेटी जन्म के बाद नीना ने उसकी परवरिश खुद के डैम पर की। आज मसाबा एक नामी फैशन डिज़ाइनर हैं।
[यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के ये 5 सितारे भी बिना शादी किए पैरेंट बन गए]
अगर नीना के करियर के बात करें तो वो एक बार फिर अपने उफ़ान पर है। फिल्म बधाई हो मे अपनी भूमिका के लिए नीना ने खूब सराहना हासिल की। इस के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। अब नीना अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा मे नज़र आएंगी।
Advertisement