Advertisement
फिल्मों के अलावा अब ऐसा कुछ करने जा रहे हैं भोजपुरी एक्टर निरहुआ
भोजपुरी के स्टार दिनेशलाल यादव यानी निरहुआ फिल्म के जल्द ही कुछ ऐसा शुरू करने जा रहे हैं, जिसे जानकर उनके फैंस को बेहद खुशी होगी।

भोजपुरी एक्टर निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव की आनेवली फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। जल्द ही दिनेश लाल भी अपने फैन्स के लिए एक ख़ास तोहफा लेकर आ रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि यह उनके फिल्म से जुड़ा है, तो नहीं जनाब इस बार कुछ अलग है। तो चलिए जानते हैं कि निरहुआ आखिर ऐसा कौन सा तोहफा लेकर आ रहे हैं।
Advertisement
दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार अर्थ इनवेस्टमेंट कंपनी ‘जादूज’ के साथ मिलकर दिनेश लाल यादव निरहुआ उत्तरप्रदेश के अलाव मध्य भारत के कई जगहों पर 250 मिनी थिएटर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आईएएनएस के अनुसार निरहुआ ने बताया है कि हर तहसिल में एक थियेटर बनाने की योजना लिए जादूज का सपना है कि उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में सिनेमा को ‘अगली पीढ़ी के मिनी-थियेटरो’ के रूप में बदलने की योजना है।
रिपोर्ट के अनुसार इस मिनी सिनेमा का उद्देश्य केवल लोगों का मनोरंजन करना ही नहीं होगा। बल्कि इसमें शिक्षा के क्षेत्र को भी शामिल किया जाएगा। इस थिएटर के जरिए आईआईटी और आईआईएम से जुड़ी हुई शिक्षा दी जाएगी जो यंग जनरेशन के लिए काफी कारगर होगी। वहीं रिपोर्ट के अनुसार जादूज के प्रबंधक निदेशक राहुल नेहरा खुद को निरहुआ से जोड़कर सम्मानित महसूस करते हैं। यही नहीं वह अपने मध्य मनोरंजन के साथ साथ शिक्षा को एक नया रूप देना है। वहीं इस संबंध में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) सुप्रण सेन का इस तरह को योजनाओं से लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।
Advertisement