Advertisement
अक्षय से लेकर अजय तक, इन 6 सितारों को बॉलीवुड में ही मिली अपनी दुल्हन
अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक इन सितारो ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को बना ली दुल्हन। जानिए इन 6 मशहूर दामाद के बारे में।

बॉलीवुड में ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड में ही अपना ससुराल चुन लिया है। जी, हम बात कर रहे हैं उन स्टार्स की जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस से ही शादी कर लिया है। तो चलिए जानते है उन बॉलीवुड दामाद के बारे में….
Advertisement
बॉलीवुड के लोकप्रिय दामाद
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार ने 17 जनवरी 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी कर अपना घर बसाया। ट्विंकल खन्ना दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। अक्षय और ट्विंकल को दो बच्चे हैं आरव और नितारा।
अजय देवगन और काजोल

अजय देवगन ने काजोल से 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। काजोल एवरग्रीन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं। काजोल और अजय के दो बच्चे हैं न्यासा और युग।
सैफ अली खान और करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी रचाई। करीना कपूर सुपरस्टार राजकपूर की पोती हैं। दोनों का एक बेटा है तैमूर। वहीं सैफ अली खान भी एवरग्रीन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे हैं।
कुणाल खेमू और सोहा अली खान
कुणाल खेमू ने सोहा अली खान से 25 जनवरी 2015 को शादी की। कुणाल के अलावा सोहा भी एक्ट्रेस हैं। नवाब घर से ताल्लुक रखने वाली सोहा शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की बहन है। कुणाल और सोहा की एक बेटी है जिसका नाम इनाया है।
अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा खान अग्निहोत्री

अतुल अग्निहोत्री ने अलवीरा से 1995 में शादी की थी। अलवीरा प्रोड्यूसर और स्क्रिन राइटर सलीम खान की बेटी और सुपरस्टार सलमान खान की बहन हैं। एलिजा और अयान यह अलवीरा और अतुल के दोनो बच्चे हैंय़ ।
कुमार गौरव और नम्रता दत्त

कुमार गौरव ने नम्रता दत्त से 1984 में शादी की। नम्रता दिवंगत सुपरस्टार सुनिल दत्त की बेटी और अभिनेता संजय दत्त की बहन हैं। गौरव और नम्रता को सांची और सिया नाम के दो बच्चे हैं।
Advertisement