Advertisement
पाकिस्तान में 102 साल पुरानी कपूर हवेली पर मंडराया खतरा, उठी ऐसी मांग
पाकिस्तान स्थित 102 साल पुरानी कपूर हवेली(Kapoor Haveli) को लेकर उठी ऐसी मांग

पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थिति कपूर खानदान की गौरवशाली और ऐतिहासिक हवेली(Kapoor Haveli) को गिराने की मांग उठ रही है। इसी हवेली में शो मैन राज कपूर और पृथ्वीराज कपूर का जन्म हुआ था। पर अब इस पर टूटने का खतरा मंडरा रहा है । कपूर खानदान की इस 102 साल पुरानी हवेली को तैयार करने में पूरे 4 साल लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इस हवेली में अब लगभग 60 कमरे हैं।
Advertisement
बता दें कि, ‘साल 2018 में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने पाकिस्तान सरकार से कपूर खानदान की इस विरासत को म्यूजियम में तब्दील करने की अपील की गई थी। आश्वासन देने के लिए बावजूद पाकिस्तान सरकार ने अब तक ऐसा किया नहीं।
हवेली के मालिक मोहम्मद इशरार तीन -चार बार हवेली को गिराने की कोशिश कर चुके हैं। पर हेरिटेज डिपार्टमेंट की सख्ती के चलते हाजी मोहम्मद कपूर खानदान की हवेली को नहीं तोड़ पाए। सरकार इस हवेली को खरीदकर म्यूजियम में तब्दील करना चाहती है। ताकि इसे टूरिस्ट स्पॉट के तौरपर उभारा जा सके। पर मालिक इशरार इस हवेली को तोड़कर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में तब्दील करना चाहता है।
यह भी पढ़ें- चाचा की याद में भतीजी करिश्मा ने शेयर की ये तस्वीर, कपूर खानदान की ऐसी तस्वीर में अब नज़र नहीं आएंगे ऋषि कपूर
बता दें कि, दिवंगत अभिनेता रिश्ता कपूर को इस हवेली से बेहद लगाव था। वे चाहते थे कि ऋषि कपूर अपने बच्चों के साथ इस हवेली पर जाए। ताकि वे अपनी जड़ों को समझ सके। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement