Advertisement
अफेयर की खबरों के बीच पार्थ की बर्थडे पार्टी मे पहुंची एरिका, देखें इनसाइड तस्वीरें
'कसौटी जिंदगी के 2 (kasautii zindgii key 2)' के लीड एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने हाल ही में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जन्मदिन के इस मौके पर एरिका फर्नांडिस (erica fernandes) भी पहुंची। अफेयर की ख़बरों के बीच जन्मदिन पार्टी के दौरान दोनो की तस्वीरें हुईं वायरल।

टीवी के पॉपुलर शो ‘कसौटी जिंदगी के 2 (kasautii zindgii key 2)’ को लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं शो के लीड एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) के चाहने वालो की तादाद भी खूब है। हाल ही में 11 मार्च को पार्थ ने अपना 29 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के इस मौके पर फैन्स ने उन्हें जमकर बधाई दी। यही नहीं अपने दोस्तों के लिए पार्थ ने एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया था।
Advertisement
पार्थ के जन्मदिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। पार्थ की इस पार्टी में आमना शरीफ, हिना खान, पूजा बनर्जी, अर्जुन बिजलानी समेत कई सितारे शामिल हुए। पर सबसे ज्यादा किसी ने ध्यान खींचा तो वह हैं ‘कसौटी जिंदगी के 2’ की कोस्टार एरिका फर्नांडिस (erica fernandes) ने। दरअसल एरिका संग पार्थ के अफेयर की ख़बरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
इसी बीच एरिका ने पार्थ की पार्टी में आकर जमकर डांस किया। यही नहीं उन्होंने पार्थ के साथ खूब तस्वीरें भी निकलवाई। यहां दोनो सितारे फुल मस्ती के मूड में दिखाई दिए। नीचे देखिए दोनो की तस्वीरें और वीडियो।
बता दें कि कुछ दिनों पहले पार्थ ने एरिका संग अफेयर की ख़बरों पर एक मीडिया से बातचीत में कहा था “हम आज भी अच्छे दोस्त और मिलते रहते हैं। हम एक अच्छी जगह पर हैं। अपने टीवी सीरियल पर रोजाना एक साथ काम करते हैं और हमारे बीच चीजें सुचारू हैं। कई बार, काम पर कुछ तर्क या मतभेद होते रहत हैं, लेकिन यह आम बात है।” मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: सिंगापुर में कुछ यूं दोस्तो संग वैकेशन एंजॉय कर रही हैं ‘कसौटी जिंदगी की 2’ की प्रेरणा, देखें खूबसूरत तस्वीरें]
Advertisement