Advertisement
क्वारंटीन सेंटर की गंदगी दिखाने पर ट्रोल करने वाले को पूजा बेदी ने दिया करारा जवाब, बोलती बंद कर दी
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) लॉकडाउन के बीच अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर संग गोवा गई हुई हैं। हालांकि, इसको लेकर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) लॉकडाउन के बीच अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर संग गोवा गई हुई हैं। हालांकि, इसको लेकर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था। वहीं इसके बाद पूजा ने अपने सोशल हैंडल से कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने यह वीडियो क्वारंटाइन सेंटर की गंदगी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पोस्ट किए थे। ऐसे में एक यूजर द्वारा पूजा का अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया तो उसने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए कमेंट्स किए। वहीं पूजा बेदी ने भी ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी है।
Advertisement
There's a LOT of uproar about my driving to goa with my fiance who is goan! We went BY THE BOOK. Applied online 2 goa GOVT+ DCP mumbai/stopped at every checkpost/did covid test at GOA hospital & SPENT NIGHT in GOA QUARANTINE. Pl see video as 2 WHY I was upset about facility. 1/2. pic.twitter.com/7P3hX211jz
— Pooja Bedi (@poojabeditweets) May 19, 2020
एक ट्रोलर पूजा बेदी (Pooja Bedi) के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “आप आलोचना करते हैं और आपको यहां रहने में कोई शर्म भी नहीं है।” वहीं ट्रोलर के कमेंट पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब देते हुए लिखा, “आप तथ्य सीधे प्राप्त करें। मैंने गोवा की आलोचना नहीं की। बल्कि प्रदेश के क्वारंटाइन सुविधाओं की निराशाजनक स्थिती को दिखाया है। जो गोवा और यहां के नागरिकों के लिए कितना खतरनाक हो सकता था। क्योंकि इससे गोवा कोरोना का प्रजनन स्थल बन जाता। यह गोवा की सुरक्षा के लिए था। इसलिए आपको वास्तव में इसका समर्थन करना चाहिए।”
Get your facts straight. I Never criticized goa. I showed the dismal state of the quarantine facility to express how dangerous it was for goa & goans to have it unsanitised like that as it becomes a breeding ground for corona. It was to PROTECT goa. U should in fact support it.
— Pooja Bedi (@poojabeditweets) May 20, 2020
(यह भी पढ़ें : रामायण का ये सीन शूट करते समय रो पड़ा था हर कोई, कौशल्या का तो हुआ था बेहद बुरा हाल)
गौरतलब है कि पूजा बेदी (Pooja Bedi) पिछले कुछ समय से मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ रिलेशनशिप पर हैं। गौरतलब है कि पिछले साल वैलेंटाइन डे पर सगाई की थी। हालांकि अब अपने हालिया इंटरव्यू में जल्द ही शादी करने को लेकर खुलासा कर पूजा बेदी ने सभी को चौंका दिया था। बॉलीवुड से जुड़ी सभी लेटेस्ट खबरें जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement