Advertisement
नच बलिये 9 के सेट पर प्रिंस नरूला को पत्नी युविका ने जड़ा ज़ोरदार तमाचा, देखें वीडियो
शो को सलमान खान(Salman Khan) जज कर रहे हैं तो शो की हर बात चर्चा में है। नच बलिये 9 में 'रोडीज' के विनर प्रिंस नरूला (Prince Narula) भी अपनी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) संग शामिल हुए हैं।

टीवी की दुनिया के चर्चित शो नच बलिये (Nach Baliye 9) का एक और धमाकेदार सीज़न शानदार तरीक़े से शुरू हो गया है। नच बलिये 9 में एक से बढ़कर एक जोड़ियों ने हिस्सा लिया है। साथ ही शो को सलमान खान(Salman Khan) जज कर रहे हैं तो शो की हर बात चर्चा में है। नच बलिये 9 में ‘रोडीज’ के विनर प्रिंस नरूला (Prince Narula) भी अपनी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) संग शामिल हुए हैं। इसी बीच इन दोनों का एक मस्ती भरा वीडियो सामने आया है। जिसमें पत्नी यूविका ने अपने पति प्रिंस नरूला को जोरदार तमाचा जड़ दिया है।
Advertisement
जी हां ख़ुद प्रिंस नरूला ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर में इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वह फेमस पंजाबी गाना ‘मैं तेरा बॉयफ्रेड’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। तभी पीछे से युविका अचानक आती हैं और प्रिंस को जोरदार तमाचा जड़ देती हैं।
पति प्रिंस को ज़ोरदार तमाचा जड़ने के बाद युविका बोलती हैं कि, “चल अब फंसा कर दिखा कोई दूसरी गर्लफ्रेंड।“ जिसके बाद प्रिंस हाथ जोड़कर कहते हैं, “यार मेरी जबान फिसल गई। मेरी जबान टूट गई। युविका चौधरी।“ देखें वीडियो।
[यह भी पढ़ें:भाई को याद कर ‘नच बलिए 9’ के सेट पर फूट-फूटकर रोए प्रिंस नरूला, सलमान भी हुए भावुक]
बता दें, प्रिंस और युविका का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको यह वीडियो कैसा लगा हमें ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की ख़बरें पढ़ते रहिए।
Advertisement