Advertisement

प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी को किस कर यूं दी जन्मदिन की बधाई, देखें वीडियो  

रियलिटी शो नच बलिये में प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) की जोड़ी जलवे बिखेर रही है। इसी बीच प्रिंस ने अपनी पत्नी युविका का जन्मदिन बड़े ही ख़ास अंदाज़ में मनाया।

591

रियलिटी शो नच बलिये में प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) की जोड़ी जलवे बिखेर रही है। इसी बीच प्रिंस ने अपनी पत्नी युविका का जन्मदिन बड़े ही ख़ास अंदाज़ में मनाया। जन्मदिन के दिन पत्नी युविका को किस कर प्रिंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Advertisement

पत्नी युविका के जन्मदिन पर प्रिंस ने बेहद खास तैयारियां की थीं। एक दो नहीं बल्कि पूरे 6 केक मंगाए थे। हर केक पर युविका के नाम का एक अक्षर लिखा था। पति का प्यार और सरप्राइज देख युविका जितना आश्चर्यचकित हुईं उतना ही खुश भी हुईं। इसी दौरान प्रिंस ने युविका को किस भी किया। साथ प्रिंस ने युविका को शानदार ज्वेलरी गिफ्ट में दी। देखें वीडियो।

जन्मदिन की पार्टी में प्रिंस और युविका के करीबी लोग मौजूद थे। दोनों पार्टी में ख़ूब जच रहे थे। युविका ने जहां सिल्वर रंग की ड्रेस पहनी थी वहीं प्रिंस भी यलो और ब्लैक कॉम्बिनेशन में जच रहे थे। देखें एक और वीडियो।

युविका और प्रिंस ने इस पार्टी में ख़ूब मस्ती की। पार्टी में शामिल हुए ख़ास मेहमानों ने भी यहां काफ़ी मज़े लिए। बॉलीवुड बबल की ओर से युविका को जन्मदिन की ढेर शारी शुभकामनाएं।

[यह भी पढ़ें:नच बलिये 9 के सेट पर प्रिंस नरूला को पत्नी युविका ने जड़ा ज़ोरदार तमाचा, देखें वीडियो]

आपको यह खबर कैसी लगी हमें ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिये।

Advertisement