Advertisement

प्रियंका के इस स्कर्ट और ब्यूटी केस की कीमत में आप एक बेहतरीन कार ख़रीद सकते हैं

शिमरी ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं प्रियंका चोपड़ा। यहां उनके स्कर्ट और ब्यूटी केस की कीमत में एक कार तो ख़रीद ही सकते हैं।

416

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से कहीं ज्यादा उनका स्टाइलस्टेट मेंट ट्रेंड करता है। यहां उनकी लेस्टेट तस्वीरों पर सबसे पहली लोगों की निगाह उनके ड्रेस से लेकर सैंडल तक, हर एक चीज पर टिकी रहती है। यहां एक बार फिर प्रियंका का नया शानदार लुक देखने को मिला जहां उनके साथ पति निक जोनस भी दिखाई दिए।

Advertisement

प्रियंका की यह नई तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में प्रियंका द्वार क्रॉप टॉप के साथ पहना गया स्कर्ट बेहद आकर्षक है। इसे गोल्ड मेटालिक फाइबर की मदद से बुना गया है जो स्कर्ट के आकर्षण को बढ़ाता है।अगर आप भी प्रियंका के इस टॉप को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो पहले इसकी कीमत जान लिजिए। प्रियंका के इस ULLA JOHNSON Billie Metallic Striped Rib-Knit Skirt की कीमत  30 हजार 567 रुपये है।

वहीं प्रियंका ने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए एक्सेसरीज़ में सैंडल और खूबसूरत ब्यूटी केस का इस्तेमाल किया है। इस ब्यूटी केस की कीमत जानकर आप भी अपने दातो तले उंगली दबा लेंगे।  STALVEY सिग्नेचर के इस ब्यूटी केस की कीमत $13,500 जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 9 लाख 27 हज़ार है।

वहीं प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह स्काई इज़ द पिंक से शादी के बाद बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की जिसके रैपअप पार्टी का आयोजन किया गया। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नज़र आएंगी। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज़ होगी।

[यह भी पढे़ें: प्रियंका चोपड़ा के इस शानदार बेल्ट और सैंडल की कीमत जानकर दंग हो जाएंगे आप]

 

Advertisement