Advertisement
शादी के बाद फिर एक बार नज़र आया प्रियंका का ब्लैक एंड बोल्ड लुक, तस्वीरें देख लोगों ने ऐसा कुछ कह दिया
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के साथ सोशल मीडिया में भी बेहद एक्टिव रहती हैं। जहां से वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर चर्चा में आ जाती हैं।

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के साथ सोशल मीडिया में भी बेहद एक्टिव रहती हैं। जहां से वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर चर्चा में आ जाती हैं। बता दें, देसी गर्ल प्रियंका ने हाल ही में एक बार फिर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें वह अपने दिलकश अंदाज में बोल्ड पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। देखें प्रियंका चोपड़ा की यह ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें..
Advertisement
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) द्वारा शेयर की गईं यह तस्वीरें एक फोटोशूट के दौरान की हैं। जिनमें देशी गर्ल बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने ब्लैक एंड बोल्ड लुक में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ब्लैक स्टाइलिश ड्रेस में देशी गर्ल हर किसी को अपना दीवाना बना रही हैं। अपनी चहेती एक्ट्रेस का यह लुक देख लोग कई कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका अपने इंस्टा हैंडल से अक्सर प्रोफेशनल फोटोशूट्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
(यह भी पढ़ें : शहनाज़ संग शादी के सवाल पर सिद्धार्थ ने फैंस को दिया ऐसा जवाब, बताया अपना प्लान)








प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। फिलहाल प्रियंका अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement