Advertisement

प्रियंका ने कैलिफोर्निया में पति निक संग मनाया पहला करवा चौथ, तस्वीरें देख रोमांटिक हो जाएंगे आप

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बार अपना पहला करवा चौथ (Karva Chauth) सेलिब्रेट किया। करवा चौथ की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की जहां प्रियंका पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ नज़र आ रही हैं।

2,274

कल पूरे देश में करवा चौथ (Karva Chauth) का त्योहार सुहागिनों ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। वहीं बी-टाउन में भी इसकी रौनक दिखाई दी। बॉलीवुड कई एक्ट्रेसेस ने करवा चौथ का त्योहार सज-धज कर बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपने पहले करवा चौथ को बड़ी ही शिद्दत के साथ सेलिब्रेट किया। हालांकि उन्होंने अपना करवा चौथ इंडिया में नहीं, बल्कि पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ कैलिफोर्निया में सेलिब्रेट किया। प्रियंका की करवा चौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रही हैं।

Advertisement

करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर में प्रियंका ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लाल रंग की साड़ी और मांग में सिंदूर और हाथो में लाल चूड़ियां प्रियंका के लुक पर चार चांद लगा रहे हैं। नीचे वाली तस्वीर में देखिए वह निक के कंधे पर सर रखकर किस तरह से मुस्करा रही हैं। यह तस्वीर जोनस ब्रदर्स कंसर्ट के दौरान की है। प्रियंका ने अपने कैप्शन में इसका जिक्र करते हुए लिखा है ” जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट में करवा चौथ। निश्चित रूप से एक पहला करवा चौथ मुझे हमेशा याद रहेगा!” नीचे देखें तस्वीरें

View this post on Instagram

Me and my friends ?#karvachauth2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वहीं निक ने भी प्रियंका संग इस मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यहां प्रियंका उसी लुक में नज़र आ रही हैं पर निक कुर्ता और पायजामा में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। यहां कपल मस्ती करते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं।

वहीं वर्क्रफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की ‘द स्काई इज़ पिंक’ सिनेमाघरो में रिलीज़ हुई। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड रोल में नज़र आए। बॉलीवुड की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

[यह भी पढ़ें: प्रियंका, आलिया और श्रद्धा समेत इन 6 हसीनाओं ने बी-टाउन में बिखेरे हुस्न के जलवे, देखें तस्वीरें]

 

Advertisement