Advertisement
न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिखा प्रियंका का शानदार लुक, ड्रेस और सैंडल की कीमत उड़ा देगी आपके होश
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का शानदार लुक न्यूयॉर्क की सड़को पर भी जलवा बिखेर रहा था। यहां उन्होंने जो ड्रेस और सैंडल पहनी थी उसकी कीमत आपको हैरान कर के रख देगी।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने लुक के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए देखा गया है। वह जो भी ड्रेस या स्टाइलमेंट अपनाती हैं, वह ट्रेंड का हिस्सा बन जाता है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिल रहा जहां प्रियंका के ड्रेस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह है प्रियंका की वाइट मीडि ड्रेस।
Advertisement
दरअसल हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क में एक इवेंट अटेंड करने गई थीं। यहां डिज़ाइनर मीडि ड्रेस में उनका शानदार लुक सामने आया। ड्रेस पर पिंक कलर के प्रिंटेड फ्लावर बने हुए थें। प्रियंका का यह लुक सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी क साथ वायल हो रहा है। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए खूबसूरत एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल किया है, जिसमें उनका सनग्लासेस और सैन्डल चार चांद लगा रहा है। यहां देखिए प्रियंका की तस्वीर
प्रियंका के इस खूबसूरत ड्रेस को अगर आप भी अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि इस लुक के लिए प्रियंका ने कितने रूपये खर्च किए हैं। बता दें कि Markarian ब्रॅन्ड के उनके टॉप की कीमत लगभग 700 डॉलर यानी 50 हजार रूपए के करीब है। वहीं इसी ब्रॅन्ड के स्कर्ट कीमत लगभग 615 डॉलर यानी 44 हजार रुपए हैं।
अब आपको बताते हैं उनके सैंडल की कीमत भी बताते चलते हैं। Jimmy Choo ब्रॅन्ड की इन सैंडल कीमत लगभग 877 डॉलर यानी 62 हजार रूपए है।
तो इस तरह से देखा जाए तो प्रियंका ने अपने इस पूरे लुक के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। वर्कफ्रंट पर नज़र डाला जाए तो शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को लेकर चर्चा में है।। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर, ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम और रोहित सराफ भी अहम भूमिका में है। उनकी यह फिल्म आज यानी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
[यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क से स्टाइलिश अंदाज में लौटी जाह्नवी कपूर, शूज़ और बैग की कीमत जान दंग रह जाएंगे]
Advertisement