Advertisement
उम्मीद से भी ज्यादा महंगी है प्रियंका की यह छोटी सी शर्ट, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह मिनी शर्ट में पति निक के साथ सड़क पर सैर करती दिखीं। इसकी कीमत जानकर दंग रह जाएंगे।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, हल लुक प्रियंका पर जंचता है। देसी गर्ल अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट भी खूब करती हैं। हाल ही में प्रियंका को एक बार फिर अपने शानदार अंदाज में देखा गया। यहां उनके कपड़े की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे।
Advertisement
दरअसल हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें इटली की है जहां वह पति निक जोनस के साथ सड़क पर सैर करती हुई दिखाई दे रही थीं। यहां प्रियंका ने Moschino की प्रिंटेड ड्रेस पहनी है, जिसके ऊपर ‘ड्रैकुला’ लिखा था। यहां कपल एक दूसरे के हाथो में हाथ डाले बड़े ही प्यारे अंदाज में सैर का मजा ले रहे हैं। यहां रेड लिपस्टिक और सनग्लासेस में प्रियंका की मुस्कराहट सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। तो वहीं ब्लैक सूट पैंट में निक भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
प्रियंका के इस लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी उनके इस ड्रेस को अपने लुक में जोड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले इसकी कीमत जान लें। बता दें कि उनके इस मिनी शर्ट की कीमत 880 डॉलर है, यानी 63,261 रुपये है। नीचे देखे
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ दिनों पहल फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नज़र आईं थीं। फिलहाल प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। इसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। बॉलीवुड की ऐसी ही चटपटी खबरें जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: ग्रैमी अवार्ड्स मे वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होने से ऐसे बचीं प्रियंका,कहा-“एक पतली सी झिल्ली…”]
Advertisement