Advertisement
प्रियंका के यूएस वाले घर की तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप, क़ीमत जान उड़ जाएंगे होश
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) ने लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में बेहद शानदार घर खरीदा है। इस घर की कीमत जान आपके पैरो तले जमीन खिसक जाएगी।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। पिछेल साल निक से शादी करने के बाद प्रियंका ने नई दुनिया में कदम रखा है।देसी गर्ल ने राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और ईसाई परंपराओं के अनुसार निक के साथ शादी की। कपल की शादी बहुत ही भव्य तरीके से हुई। इसके बाद कपल स्विट्ज़रलैंड में अपना हनीमून मनाने चला गया।
Advertisement
हालांकि अब प्रियंका और निक अपना खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। इसी बीच प्रियंका और निक के आलिशान घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। TMZ क एक रिपोर्ट के अनुसार, गायक-गीतकार निक जोनास ने बेवरली हिल्स पोस्ट ऑफिस, लॉस एंजिल्स में आलीशान घर खरीदा है। इसके लिए उन्होंने $ 6.5 मिलियन यानी लगभग साढ़े 46 करोड़ का निवेश किया। यह अपार्टमेंट शानदार और बड़ा होने के साथ बेहद ही अद्भुत है। नीचे देखिए घर की वायरल तस्वीरें।








रिपोर्ट के अनुसार यह प्रॉपर्टी 4,129 वर्ग फीट के कुल क्षेत्र में बनाई गई है। इस आलिशान घर में पांच बेडरूम हैं, तो चार बड़े बाथरूम हैं, एक पूल हैं जहां से खूबसूरत पहाड़ी दिखाई देती है। निक ने अपने जीवन के प्यार का प्रस्ताव देने से कुछ महीने पहले ही यह महंगी संपत्ति खरीदी थी। रिपोर्ट यह भी कहती है कि जुलाई में प्रियंका को प्रपोज़ करने से कुछ महीने पहले ही निक ने इसे खरीदा था।
[यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रियंका को मास्क लगाए देख लोगों ने जमकर किया ट्रोल, स्मोकिंग को लेकर कह दिया ऐसा]
आपको प्रियंका और निक का यह आलिशान आशियाना कैसा लगा हमें ज़रूर बताइए। बॉलीवुड की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement