Advertisement
शादी की सालगिरह की ख़ुशी में प्रियंका ने कर दिया कुछ ऐसा कि तबियत ख़राब हो गई, देखें वायरल तस्वीरें और वीडियो
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस जल्द ही आने वाले 2 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। लेकिन रोमांटिक कपल अपनी सालगिरह के पहले ही सेलिब्रेशन मोड आ गए हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस जल्द ही आने वाले 2 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। दिलचस्प बात ये है कि यह दोनों रोमांटिक कपल अपनी सालगिरह के पहले ही सेलिब्रेशन मोड आ गए हैं। देसी गर्ल ने शादी की सालगिरह से पहले ही पति निक को गिनो नाम का पपी गिफ्ट किया। इसके बाद उन्होंने ससुराल वालों के साथ मिलकर थैंक्सगिविंग (Thanksgiving 2019) पार्टी सेलिब्रेट की है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। देखें इधर..
Advertisement
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पति निक जोनस हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘जो लोग थैंक्सगिविंग सेलिब्रेट करते हैं, उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं। मैं अपने जीवन और मिले आशीर्वाद के लिए बेहद आभारी हूं। हमेशा प्यार और खुशी मिलती रहे।’
वहीं, प्रियंका के अलावा निक जोनस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा बता रही हैं कि उन्होंने थैंक्सगिविंग पर बहुत सारा खाना खा लिया है। वहीं इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एक साथ बेहद मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने पिछले साल दिसंबर में भारत में धूमधाम से शादी की थी।
(यह भी पढ़ें : ईशा गुप्ता ने क्लीवेज फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की अपनी ऐसी तस्वीर, लोग कहने लगे कुछ ऐसा)
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। फिलहाल प्रियंका अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement