Advertisement
प्रियंका-निक की शादी के एक साल बाद होटल ने किया खुलासा, चार दिन में खर्च किए थे इतने करोड़
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने हाल ही में अपनी शादी का एक साल पूरा किया है। रोमांटिक कपल की इस रॉयल शादी के खर्च को लेकर अब होटल ने दिलचस्प खुलासा किया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने हाल ही में अपनी शादी का एक साल पूरा किया है। गौरतलब है कि बीते साल 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका और निक ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में धूमधाम से अपनी रॉयल वेडिंग की थी। हालांकि रोमांटिक कपल की इस रॉयल शादी के खर्च को लेकर अब होटल ने दिलचस्प खुलासा किया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। देखें इधर…
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी से उमेद भवन पैलेस को तीन महीने की आमदनी हुई थी। बता दें, इसकी जानकारी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पुनीत चटवाल ने दी है। चटवाल के मुताबिक शादी के दौरान पूरे पैलेस को चार दिनों तक बुक किया गया था। वहीं इन चार दिनों में प्रियंका और निक ने तीन करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए खर्च कर दिए थे।
(यह भी पढ़ें : बेहद महंगा है प्रियंका चोपड़ा का यह स्टाइलिश हैंड बैग, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश)
वहीं दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका-निक जल्द ही अपनी संगीत सेरेमनी की वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल हैंडल के जरिए फैंस को दी थी। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। फिलहाल प्रियंका अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement