Advertisement
स्विमिंग पूल में बोल्ड अंदाज़ में धूप सेंकती नज़र आईं प्रियंका, तस्वीरों से नज़रें हटा नहीं पाएंगे आप
स्विमिंग पूल में प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तस्वीर में वह धूप सेंकती नज़र आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की अदाओं पर हर कोई फिदा है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक से एक अदाएं देखने को मिलती है। प्रियंका का हर एक लुक लोगों को पसंद आता है, फिर चाहे वह देसी लुक हो या वेस्टर्न। वैसे प्रियंका बिकनी में भी खूब जंचती है। अब उनकी हालिया तस्वीर को ही देख लीजिए जहां उनका बिकिनी लुक सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा रहा है।
Advertisement
दरअसल प्रियंका ने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में बिकिनी में प्रियंका पूल साइड पर फूल रिलैक्स के मूड में नज़र आईं। यह तस्वीर में इटली के टस्कनी के स्विमिंग एक खूबसूरत स्विमिंग पूल की है। यहां वह धूप सेंकती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को प्रियंका के पति निक जोनस ने निकाली है जिसे प्रियंका ने अपने कैप्शन में रखा है। प्रियंका ने लिखा है “वैकेशन का सबसे अच्छा इस्तेमाल, तस्वीर निकालते हुए पति। ”
बता दें कि कुछ दिनो पहल प्रियंका जेठ और जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में व्यस्त थी। शादी के दौरान प्रियंका की गुलाबी साड़ी वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती नज़र आई। प्रियंका का देसी अंदाज हर किसी को भा गया।
[यह भी पढ़ें: भाई इब्राहिम संग लंदन में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं सारा, देखें शानदार तस्वीर]
वहीं प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में वह अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई इज़ पिंक की शूटिंग को खत्म किया है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में नज़र आएंगे। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज़ होगी। बॉलीवुड की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement