Advertisement
मल्टी कलर स्लिट ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं प्रियंका, लेकिन इसकी क़ीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की खूबसूरती पर तो उनके फैन पूरी तरह से फिदा हैं। हाल ही में वह पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ स्लिट ड्रेस में हुईं स्पॉट। इस ड्रेस की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की खूबसूरती पर तो उनके फैन पूरी तरह से फिदा हैं। प्रियंका हमेशा अपने नए नए अंदाज के साथ जलवे बिखेरती रहती हैं। प्रियंका को लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाना जाता है। इसका सबसे बड़ा सबूत है सोशल मीडिया, जहां प्रियंका का स्टाइलस्टेमेंट लोगो को खूब पसंद आता है। इसी तरह एक बार फिर प्रियंका को एक बेशकीमती ड्रेस में देखा गया।
Advertisement
दरअसल हाल ही में लॉस एंजेलिस से प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जहां वह पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ सलून के बाहर स्पॉट हुईं। यहां वह स्लिट ड्रेस में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। निक चेक्स की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में हैंडसम लग रहे हैं।
तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने स्लिट ड्रेस के ऊपर ओवरकोट का इस्तेमाल किया है। अगर आप भी प्रियंका की इस बारोको रोडियो प्रिंट वाली ड्रेस को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इसकी कीमत 1 लाख से भी ज्यादा है। नीचे देखें ड्रेस की कीमत
वहीं प्र्कफ्रंट की बात करें तो शादी के बाद प्रियंका ने फिल्म द स्काई इज़ पिंक से बॉलीवुड में कमबैक किया। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी ये फिल्म पिछले साल अक्टूब 2019 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई। पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुछ ख़ास कमाल नहीं किया। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: बेहद महंगा है प्रियंका चोपड़ा का यह स्टाइलिश हैंड बैग, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश]
Advertisement