Advertisement

करवा चौथ पर पति निक के इस ट्वीट के बाद जमकर ट्रोल हुईं प्रियंका, लोगो ने कहा, “पति का फोन मत इस्तेमाल करो”

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी विदेश में रहकर अपना पहला करवा चौथ मनाया। पति निक जोनस (Nick Jonas) ने तस्वीर शेयर लिखा मैसेज। पर इस मैसेज के लिए निक के साथ प्रियंका हुईं बुरी तरह ट्रोल।

2,276

हाल ही में पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। बॉलीवुड में इसकी रौनक देखने को मिली। एक्ट्रेसेस ने बड़ी ही शिद्दत के साथ इस त्योहार को मनाया। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी विदेश में रहकर अपना पहला करवा चौथ मनाया। उन्होंने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

Advertisement

प्रियंका के अलावा निक ने भी करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की। इस तस्वीर में कपल एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती कर रहा है। यही नहीं निक ने यहां प्रियंका के लिए कैप्शन में लिखा “मेरी पत्नी भारतीय है। वह हिंदू है, और वह हर तरह से अविश्वसनीय है। उसने मुझे अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसकी प्रशंसा करता हूं, और जैसा कि आप देख सकते हैं कि हम साथ में मस्ती करते हैं। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं!”

पर तस्वीर में  निक के इस कैप्शन में फ्लो न देखते हुए लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि कई लोगों का मानना है कि इसे निक ने नहीं, बल्कि प्रियंका ने लिखा है।  तो वहीं एक ने प्रियंका से कहा है कि निक का फोन इस्तेमाल करना बंद करें। नीचे देखें ट्रोल

वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ हुई। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं। मनोरंजन जगत की लेटेस्ट अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

[यह भी पढ़ें: प्रियंका ने कैलिफोर्निया में पति निक संग मनाया पहला करवा चौथ, तस्वीरें देख रोमांटिक हो जाएंगे आप]

 

Advertisement