Advertisement
ग्रैमी 2020: व्हाइट कलर के गाउन में दिखा प्रियंका का बेहद बोल्ड अंदाज, लोगो ने कर दिया ट्रोल
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर जलवे बिखेरती दिखाईं दे रही हैं। दरअसल हाल ही में वह ग्रैमी (grammys) 2020 के रेड कार्पेट पर बोल्ड लुक में नज़र आई। पर यहां उनके लुक को लोगो ने किया ट्रोल।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर जलवे बिखेरती दिखाईं दे रही हैं। दरअसल हाल ही में वह ग्रैमी (grammys) 2020 के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरत अदाओं को लेकर चर्चा में हैं। लॉस एंजेलिस स्टेपल्स सेंटर में एक हेड-टर्निंग में वह अपने परिवार के साथ दिखाईं दीं। यहां प्रियंका के बोल्ड लुक पर हर किसी की नज़र टिकी रही।
Advertisement
दरअसल हाल ही में प्रियंका ने ग्रैमी के रेड कार्पेट से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।तस्वीर में उनके साथ निक जोनस भी बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। व्हाइट कलर के गाउन के में उनका बोल्ड लुक एक बार फिर लोगो का ध्यान आकर्षित कर रहा है। तस्वीर में वह क्लिवेड फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। साथ ही लुक को कम्पलीट करने के लिए हेयर को खुला रखा है। ब्राउन लिपस्टिक के साथ सब्टल मेकअप का इस्तेमाल किया है। बड़ी सी इयरिंग उनके लुक में चार चांद लगा रही है। नीचे देखें तस्वीर
हालांकि प्रियंका की इस तस्वीर को उनके फैन बेहद पसंद कर रहे हैं। लेकिन अपने इस लुक के लिए वह सोशल मीडिया पर बुरी तरीके से ट्रोल हो रही हैं। नीचे देखें लोगो के कमेंट्स
तस्वीरों में प्रियंका और निक के अलावा जोनस ब्रदर्स भी दिखाई दे रहे हैं। यहां केविन जोनस पत्नी डेनियल के साथ थे ,जबकि जो जोनस पत्नी सोफी टर्नर के साथ शामिल हुए थे।
[यह भी पढ़ें: असीम से भद्दी बातें करने वाले सिद्धार्थ पर भड़की प्रियंका की बहन, सलमान से कह दिया कुछ ऐसा]
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार फिल्म द स्काई इज़ पिंक में दिखाई दीं। सोनाली बोस के निर्देशन बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम नज़र आईं थीं। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement