Advertisement
सस्ते विंटर आउटफीट और शूज़ में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कुल कीमत
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका स्टाइलिश विंटर आउटफीट और शूज में नज़र आईं, जो सस्ती है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैन्स पूरी दुनिया में हैं। प्रियंका को न केवल उनके अभिनय से बल्कि उनके स्टालिश लुक के लिए भी जाना जाता है। वह अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अपने इसी अंदाज के कारण प्रियंका को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। हाल ही में प्रियंका का एक नया लुक सामने आया है, जहां उनके आउटफीट और शूज़ बेहद कीमती बताई जा रही है।
Advertisement
हाल ही में, प्रियंका H&M से एक मैचिंग जैक्वार्ड वीव जैकेट और स्कर्ट पहनी नज़र आईं। जैकेट के नीचे, उन्होंने एक L’Agence Aja टर्टलेनक टॉप और Charles & Keith पेटेंट काले बूट पहने थे। प्रियंका का यह विंटर लुक देखते ही बन रहा है। अगर आप भी विंटर में प्रियंका के इस लुक को अपनाना चाहते हैं और पैसे की फिक्र सता रही है। तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि प्रियंका के इस आउटफीट और शूज़ की कीमत अनुमान से बेहद कम है।
जैकेट और स्कर्ट दोनों की कीमत आपको $ 100 के आसपास खर्च होगी, जो भारतीय कीमत के अनुसा लगभग 7,129.70 रुपये है । ब्लैक टर्टलनेक टॉप $ 130 यानी 9,268.61 रुपये है, जबकि बूट्स की कीमत $ 80 यानी सिर्फ 5,703.76 रुपये। इस तरह से पूरे लुक की कीमत 22, 102.07 रुपये तक है। नीते देखें ड्रेस और शूज़ की कीमत
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार प्रियंका द स्काई इज़ पिंक में नज़र आईं थीं। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम लीड रोल में थीं। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: प्रियंका के इस स्कर्ट और ब्यूटी केस की कीमत में आप एक बेहतरीन कार ख़रीद सकते हैं]
Advertisement