Advertisement

जब भरी महफिल में प्रियंका के पति निक के साथ महिला फैन ने कर दिया ऐसा कुछ, वीडियो में देखे आगे क्या हुआ

एक कॉन्सर्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यहां निक के साथ स्टेज के पास एक महिला फैन ने की छेड़छाड़। वीडियो में देखिए निक ने उस महिला फैन को दिया कैसा रिएक्शन।

2,857

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ क्वालटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में कपल ने अपने सोशल मीडिया पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीर डाली थी। इस तस्वीर को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही प्रियंका ने यह भी जानकारी दी थी कि उनके यह करवाचौथ की तस्वीर जोनस ब्रदर्स के एक कॉन्सर्ट के दौरान की है। तो वहीं हाल ही में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला फैन निक के साथ छेड़छाड़ करती हुई दिख रही है।

Advertisement

इस वीडियो के निक जोनस के एक फैन पेज ऑलवेज़ जोन फैन्स द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कॉन्सर्ट के दौरान निक अपने भाइयों के साथ स्टेज पर गाना गा रहे थें। उन्हों ने ऑरेंज कलर का सूट पहना है। गाने के बीच स्टेज के नीचे खड़ी एक महिला निक के पैर को सहला रही थी। जब निक के सिक्योरिटी गार्ड के मना करने पर भी वह महिला नहीं मानी और निक के दूसरे पैर को सहलाने लगी। डिस्टर्ब होने पर निक ने पिछे मुड़कर देखा और महिला का हाथ खुद से दूर कर दिया। नीचे देखें वीडियो

जहां उस महिला की इन हरकतो पर यूजर्स उसे भला-बुरा कर रहे हैं। वहीं उस महिला के प्रति अपनी प्रतिक्रिया के लिए निक की तारीफ हो रही हैं। बॉलीवुड की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

[यह भी पढ़ें: जब भरी महफिल में कपिल शर्मा ने किया प्रियंका चोपड़ा से फ्लर्ट, वीडियो में देखे आगे क्या हुआ]

 

Advertisement