Advertisement
बेहद हसीन है राहुल महाजन की तीसरी पत्नी, देखें दिलकश तस्वीरें
राहुल महाजन(Rahul Mahajan) की तीसरी पत्नी नताल्या इलिना(Natalya Ilina) की खूबसूरत और आसीन तस्वीरें, पेशे से हैं मॉडल

बिगबॉस(Big boss) कंटेस्टेंट राहुल महाजन(Rahul Mahajan) का जीवन बहुत रंगीन रहा है। ऐसे तो दुनिया राहुल महाजन को उनकी पिता और भाजपा के कद्दावर नेता प्रमोद महाजन( Pramod Mahajan) के बेटे के तौरपर पहचानती हैं। पर राहुल को असली पहचान रियलिटी शो ‘बिगबॉस’, डांस शो ‘नच बलिए'(Nach Baliye) और ‘स्वयंवर'(Swayamvar) जैसे मशहूर शोज ने दिलाई।
Advertisement
राहुल महाजन 20 नवंबर, 2018 को मॉडल नताल्या के साथ शादी के बंधन में बंद गए थे। नताल्या पेशे से एक मॉडल हैं, वहीं राहुल और नताल्या के बीच 18 साल का ‘ऐज डिफरेंस’ है।
जब उनकी शादी हुई, राहुल महाजन ने सोशल मीडिया पर अपनी और नताल्या की तस्वीरें पोस्ट करने परहेज कर लिया था। क्योंकि दो शादी टूटने के बाद राहुल अब अपनी शादी को ज्यादा चर्चा में नहीं रखना चाहते थे।
राहुल और नताल्या शादी से पहले एक साल तक रिलेशनशिप में थे। बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई और दोनों ने शादी करने का मन बना लिया।
एक इंटरव्यू में जब राहुल से उनकी और नताल्या की ऐज डिफरेंस को लेकर सवाल पूछा गया तो, राहुल ने जवाब दिया था कि, ‘हां मैं उनसे उम्र में बड़ा हूं फिर हम दोनों एक साथ अच्छे लगते हैं। मेरी लंबाई 6.2 है और उनकी लंबाई 5.10 है।
कुछ दिन पहले ही राहुल और नताल्या जानलेवा कोरोना वायरस के शिकार हो गए थे। पर इलाज के बाद दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गईं। इसकेलिए दोनों ने फैंस का आभार भी व्यक्त किया था।
हम तो यही प्रार्थना करते हैं कि, राहुल और नताल्या की जोड़ी सलामत रहें। राहुल की यह शादी सफल रहें और जीवनभर दोनों एक दूसरे का साथ निभाएं।
यह भी पढ़ें- शहनाज़ गिल के ‘स्वयंवर’ पर राखी सावंत ने बोल दिया कुछ ऐसा, लोगो ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल
आप हमको कमेंट के जरिये बता सकते हैं कि, आपको राहुल महाजन की तीसरी पत्नी की तस्वीरें कैसी लगी ? तब तक बॉलीवुड जगत से जुड़ी ताजातरीन खबरों के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement