Advertisement
वीडियो: राखी सावंत ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन का जश्न, मिस्ट्री मैन ने केक से उतारी राखी की आरती
बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत (Rakhi Sawant) 41 साल की हो गई हैं। कल यानी 25 नवंबर को उन्होंने अपना 41 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके इस मौके पर इस ख़ास शख्स ने दिया ख़ास गिफ्ट। राखी के जन्मदिन को बनाया स्पेशल।

बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत (Rakhi Sawant) 41 साल की हो गई हैं। कल यानी 25 नवंबर को उन्होंने अपना 41 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फैन्स ने भी उन्हें जमकर बधाई दी। राखी ने भी सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें और वीडियो साझा किया। यहां वहां अपने दोस्तो संग जमकर मस्ती करती हुई दिख रही हैं। पर उनके सोशल अकाउंट पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि यह उनका पति है।
Advertisement
दरअसल वीडियो एक रेस्टॉरेंट का दिखाई दे रहा है। यहां राखी का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। राखी बेहद खुश नज़र आ रही हैं। यहां उनके सामने खड़ा शख्स बडे़े ही प्यार से राखी का जन्मदिन मना रहा है। शख्स ने अपने हाथ में केक लिया है। वह केक राखी के सामने लेकर जाता है और उसकी आरती उतारता है। वहीं राखी इसे देख उछलने लगती हैं। कहा जा रहा है कि यह केक लेकर आरती उतारने वाला शख्स राखी का पति है। आप भी देंखें वीडियो
दरअसल राखी ने एक शादी के फोटोशूट के दौरान खुलासा किया था उन्होंने शादी कर ली है। वहीं उन्होंने बताया था कि उनके पति का नाम रितेश है जो एनआरआई हैं। हालांकि राखी ने अब तक अपने पति की तस्वीर लोगों को नहीं दिखाई है। वहीं फैन्स कबसे राखी के पति को देखने के लिए बेकरार हैं। आपको राखी का यह वीडियो कैसा लगा हमें ज़रूर बताइए। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: बिग बॉस 13: शेफाली के बाद अब रश्मी ने शहनाज को बताया राखी सावंत, जानिए वजह]
Advertisement