Advertisement
इतना बदल गए हैं राम कपूर, यह ट्रांस्फोर्मेशन देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप
राम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रांस्फोर्मेशन तस्वीर साझा की है। तस्वीर देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

टीवी के सबसे पॉपुलर सिरियल बड़े अच्छे लगते हैं हालांकि काफी समय पहले ही ऑफ एयर हो गया है। पर इस सिरियल को न केवल लोगों ने अपने दिल में ख़ास जगह दी, बल्कि सिरियल के सभी सितारों को भी रातो रात सुपरस्टार बना दिया। वही इस शो के लीड एक्टर राम कपूर की बात की जाए तो शो के बंद होने के बाद भी सभी वह सोशल मीडिया के ज़रिए फैन्स के दिलो पर राज करते हैं।
Advertisement
हाल ही में राम कपूर ने अपने सोशल अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राम कपूर को देख पहचान पाना बेहद मुश्किल है। दरअसल तस्वीर में उनका बदला हुआ लुक दिखाई दे रहा है। तस्वीर में उनका ग्रे हेयर स्टाइल और बियर्डो देखते ही बन रहा है। राम कपूर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में उन्होंने अपने अलग-अलग मजेदार पोज़ दिए हैं जिसे देख आपकी हंसी छूट पड़ेगी।
वैसे राम कपूर एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने बढ़ते वजन के बावजूद टीवी और फिल्म जगत में खूब सुर्खियां बटोरी। वैसे राम कपूर अपने फिटनेस को लेकर अब काफी सतर्क रहने लगे हैं। उनके सोशल अकाउंट पर आप कई तस्वीरें देख सकते हैं जहां वह जिम में खूब पसीना बहाते हुए नज़र आते हैं।
वहीं राम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो टीवी के अलावा उन्होंने बॉलीवुड में ख़ास पहचान बनाई है। एजेंट ऑफ विनोद, स्टूडेंट ऑफ द इयर और हमशक्ल जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। पिछली बार वह लवयात्री में नज़र आए थे। मनोरंजन जगत की ताजा तरीन ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: दिव्यंका त्रिपाठी ने पति संग अस्पताल में मनाई शादी की तीसरी सालगिरह, देखे तस्वीरें]
Advertisement