Advertisement
रामायण की सीता के नाम से सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी अकाउंट बनाकर किया ये काम, एक्ट्रेस ने किया सावधान
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया(Dipika Chikhlia) के नाम का सोशल मीडिया पर दुरूपयोग करने का मामला सामने आया

कोरोना महामारी(Corona Virus) लॉकडाउन(Lock Down) की वजह से रामानंद सागर(Ramanand Sagar) के मशहूर पौराणिक शो रामायण(Ramayan) की वापसी हुई थी। रामायण का रिपीट टेलीकास्ट सफल रहा और करोड़ों परिवार ने रामायण को बड़ी दिलचस्पी से देखा। इस बीच रामायण से जुड़े कलाकार भी सोशल मीडिया(Social Media) पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
Advertisement
आये दिन शो से जुड़े कलाकार किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। अब रामायण में माता सीता के किरदार से प्रसिद्धि हासिल करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया(Dipika Chikhlia) के नाम का सोशल मीडिया पर दुरूपयोग करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री दीपिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को दी हैं।
दरअसल, कुछ असामाजिक तत्व दीपिका चिखलिया के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से दान मांग रहे हैं। ऐसे अकाउंट से दीपिका ने लोगों से बचने की अपील की है। दीपिका ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकॉउंट से ऐसे फर्जी अकाउंट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘इंस्टाग्राम पर यह एक फर्जी अकाउंट है, जो दान मांग रहा है। कृपया इससे सावधान रहें’। आप भी देखियें दीपिका का ट्वीट …….
Related Posts
This is a fake account on insta ..asking for donation please beware . @instagram pic.twitter.com/fkQ1Ri4mXk
— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika) May 20, 2020
यह भी पढ़ें- रामायण के लिए मिली फ़ीस को लेकर सीता ने बयां किया अपना दर्द, कहा- “बताने में भी शर्म आती है…”
बता दें कि, रामायण के रिपीट टेलीकास्ट ने गुमनामी की जिंदगी जी रहें कलाकारों को फिरसे से लाइमलाइट में ला दिया है। हर तरफ रामायण से जुड़े कलाकारों की चर्चा शुरू है। वहीं रामायण ने दूरदर्शन के टीआरपी को भी चार चांद लगाने का काम किया है। रामायण दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाल शो बन गया है। रामायण एक एपिसोड को 7.5 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा था। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement