Advertisement
रानी चटर्जी को मिली मुंबई पुलिस से मदद, एक्ट्रेस को परेशान कर रहे शख्स के खिलाफ हुई ऐसी कार्रवाई
भोजपुरी एक्ट्रेस और शो 'खतरों के खिलाड़ी-10' कंटेस्टेंट रानी चटर्जी(Rani Chatterjee) को मुंबई पुलिस से मिली मदद

कुछ दिन पहले भोजपुरी एक्ट्रेस और शो ‘खतरों के खिलाड़ी-10’ की कंटेस्टेंट रानी चटर्जी(Rani Chatterjee) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। अपनी पोस्ट में रानी ने आत्महत्या की बात कहकर सबको चौंका दिया था। रानी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस भी हरकत में आ गई। अब इस मामले में रानी को मुंबई पुलिस से मदद मिली है। रानी ने मुंबई पुलिस को मदद के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से धन्यवाद किया है।
Advertisement
रानी ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके परेशान करने वाले शख्स के खिलाफ हुई एफआईआर की जानकारी दी है। रानी चटर्जी ने मुंबई पुलिस को उन्हें हैरेस करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद कहा है। रानी ने बताया कि शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। वे इस लड़ाई में हार नहीं मानेंगी। वहीं रानी ने इस कठिन वक़्त में उनका साथ देने वाले और मोटिवेट करने वाले लोगों का भी शुक्रिया कहा है। यहां देखियें रानी की पोस्ट …..
यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कहा-मैं सुसाइड कर लूंगी, वजह जानकर दंग हो जाएंगे आप
Advertisement