Advertisement
रवि किशन ने लोकसभा में गाया भोजपुरी गाना, आगे क्या हुआ खुद जान लीजिए
भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार रवि किशन ने लोकसभा में भोजपुरी गाना गाया। यहां उनके गाने पर लोकसभा स्पीकर ने दिया अपना रिएक्शन।

भोजीवुड के सुपरस्टार रवि किशन का जलवा अबतक आपने केवल पर्दे पर ही देखा है। पर इन दिनों वह लोकसभा में भी अपना जलवा बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। रवि किशन गोरखपुर से भाजपा के सांसद हैं। वहीं लोकसभा के इस सत्र में उन्होंने भोजपुरी भाषा की अहमियत बताते हुए इसे संविधान की आठवी अनुसूची में जगह दिलाने की मांग की।
Advertisement
सदन के शून्यकाल के दौरान रवि ने भोजपुरी भाषा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में करीब 25 करोड़ की आबादी भोजपुरी भाषा बोलती है और इसे समझती है। यहां तक कि मॉरीशस में इसे दूसरी राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त है। कई कैरेबियाई देशों में तो भोजपुरी का इस्तेमाल भी किया जाता है। रवि किशन ने यहां बताया कि जब पीएम मोदी बिहार में लोकसभा का प्रचार करने गए तब उन्होंने एक सभा भोजपुरी भाषा में जनता का अभिवादन किया। रवि की मानें तो तब लोगो में उम्मीद जगी कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में जगह मिल जाएगी।
लोकसभा में रवि किशन द्वारा उठाए गए इस मुद्दे का लोगों ने खूब समर्थन किया। तो वहीं रवि ने लोगों को इसका महत्व समझाते हुए भोजपुरी में गाना गाना शुरू कर दिया। रवि को इस तरह से गाते देख लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोकते हुए कह दिया कि आप केवल अपनी बात रखिए।
वहीं रवि किशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह 2018 में आई फिल्म सनकी दरोगा में दिखाई दिए। इसके अलावा जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म राधे में नज़र आएंगे। इसके अलावा लिस्ट में ‘छू मंतर’ और ‘पंडित जी बताई बियाह कब होई’ जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं।
Advertisement