Advertisement
पिता ऋषि कपूर की शोकसभा में भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा, इस तस्वीर के ज़रिए ज़ाहिर किए जज़्बात
बेटी रिद्धिमा कपूर(Riddhima kapoor) ने पिता ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) को याद करते हुए शेयर की इमोशनल पोस्ट।

मंगलवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) की तेहरवीं की प्रार्थना सभा का उनके घर पर आयोजन किया गया था। इस प्रार्थना सभा में उनके सारे परिवारवाले शामिल हुए थें। वहीं इस प्रार्थना सभा में रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट(Alia Bhatt) भी मौजूद रहीं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर(Riddhima kapoor) ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को प्रार्थना सभी की जानकारी दी।
Advertisement
रिद्धिमा कपूर ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रार्थना सभी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में रिद्धिमा के साथ उनके भाई रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों के साथ रिद्धिमा ने इमोशनल पोस्ट भी लिखी हैं। रिद्धिमा ने पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘आपको हमेशा याद कर रही हूं पापा’।
वहीं दूसरी तस्वीर पर रिद्धिमा ने लिखा कि, ‘आपकी लेगेसी हमेशा बरकरार रहेगी, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं’। आप भी देखियें रिद्धिमा की इंस्टाग्राम पोस्ट…….
बता दें कि, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता के आखिरी दर्शन नहीं कर पाई थी। वें लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसी हुई थी। ऋषि के निधन के दो दिन बाद रिद्धिमा अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई पहुंची थी। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।
यह भी पढ़ें- पिता ऋषि कपूर को याद कर फिर इमोशनल हुईं रिद्धिमा कपूर, तस्वीर देख कर छलक पड़ेगीं आंखें
वें काफी लंबे वक़्त से जानलेवा ‘ब्लड कैंसर ‘की बीमारी से जूझ रहे थें। ऋषि का अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइन स्थित चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया था। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement