Advertisement
नीतू कपूर के जन्मदिन पर रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां को किया बेहद स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश, देखें वायरल पोस्ट
रिद्धिमा कपूर(Riddhima Kapoor) ने मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को बेहद खास अंदाज में दी जन्मदिन की मुबारकबाद

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) 8 जुलाई यानि आज अपना जन्मदिन मना रही है। सोशल मीडिया पर फैंस का उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा हुआ है। वहीं उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर(Riddhima Kapoor) ने भी मां नीतू कपूर को बेहद स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। इसके अलावा रिद्धिमा ने भाई रणबीर और मां नीतू के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Advertisement
रिद्धिमा ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मां नीतू कपूर को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए लिखा कि, ‘ हैप्पी बर्थडे मेरी आयरन लेडी, लव यू मां। रिद्धिमा द्वारा शेयर किए गए फोटो में मां -बेटी की मजबूत बॉन्डिंग साफ़ झलक रही है। रिद्धिमा की यह तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
इसके अलावा रिद्धिमा ने एक और पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा कि, ‘मां का जन्मदिन और डिनर। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। आये दिन रिद्धिमा सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। रिद्धिमा अपनी मां नीतू के बेहद करीब है। ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा मां नीतू के साथ हर वक़्त साथ नजर आई थी।
यह भी पढ़ें- रिद्धिमा कपूर ने साझा किए पिता ऋषि कपूर संग बिताए अपने अच्छे दिन, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Advertisement