Advertisement
इलाज के दौरान ऋषि कपूर ने साइन की 3 फिल्में, शक्ति कपूर ने बताया कब लौटेंगे भारत
हाल ही में टेलीकास्ट हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के लौटने के बारे में ख़ुलासा हुआ।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) कैंसर को मात देकर अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। भले ही वो बीमार थे और इलाज करा रहे थे लेकिन इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड की 3 फ़िल्में साइन कर ली हैं। ऋषि कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है, सूत्रों के मुताबिक़ ऋषि कपूर सितंबर में मुंबई आ सकते हैं।
Advertisement
दरअसल, हाल ही में टेलीकास्ट हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में ऋषि कपूर के लौटने के बारे में ख़ुलासा हुआ। इस शो में शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) और पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) बतौर मेहमान शामिल हुए थे। इस दौरान, पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऋषि कपूर संग किये फ़िल्मी सीन का दिलचस्प किस्सा सुनाया। तभी शक्ति कपूर ने कहा, “ये बहुत खुशी की बात है कि, हम ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहे हैं। मेरी रोजाना उनसे बात होती है। आप सबको एक खुशखबरी सुनाता हूं। ऋषि कपूर जी 2 या फिर 3 सितंबर को मुंबई वापस आ रहे हैं।”

इतना ही नहीं बल्कि शक्ति कपूर ने यह भी कहा कि, “इलाज के दौरान ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क में बैठे-बैठे ही दो- तीन फिल्में भी साइन कर ली हैं। एक अग्निपथ का ये कमाल हैं। वहां बैठे-बैठे फिल्में साइन हो रही हैं। भगवान करें मुझे एक अग्निपथ दे दे।”

[यह भी पढ़ें:बेटे ऋतिक की ‘सुपर 30’ देख भावुक हुए पिता राकेश रोशन, ऐसे ज़ाहिर किये जज़्बात ]
ख़ुद ऋषि कपूर ने भी हाल ही में जल्द भारत लौटने की बात कही थी।अपने फैंस का शुक्रिया करते हुए उन्होंने कहा था, ”न्यूयॉर्क में मेरे 8 महीने का ट्रीटमेंट 1 मई को शुरू हुआ था। मुझ पर भगवान की कृपा थी। अब मैं कैंसर फ्री हूं। यह बड़ी बात है और यह सब मेरे परिवार और मेरे फैंस की दुआओं के कारण हो सका। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।”
Advertisement