Advertisement

दिवाली के दिन मीडिया पर भड़के ऋषि कपूर, वीडियो में देखें कैसे डांट दिया

बॉलीवुड मे मे भी बड़ी धूमधमा से दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता नज़र आ रहा है।

8,772

दिवाली का त्योहार पूरे देश मे ज़ोरो शोरों से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड मे मे भी बड़ी धूमधमा से दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता नज़र आ रहा है। इस वीडियो मे ऋषि कपूर मीडिया को डांट रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, ऋषि कपूर दिवाली सेलिब्रेशन के लिए जाते हुए मीडिया फोटोग्राफर्स ने उन्हे रोक लिया। ऐसा करते समय फोटोग्राफर्स शोर मचाने लगे। फिर क्या ऋषि कपूर का माथा ठनक गया। ऋषि कपूर ने मीडिया को नसीहत देना शुरू कर दी। उन्होने कहा, शोर मत मचाओ। लोगों ये नहीं लगना चाहिए कि फिल्म वाले धमाल मचाते रहते हैं।

ऋषि कपूर ने मीडिया से कहा, “शोर मत मचाओ, आप चुप रहिए। हम लोगों को अपनी इज्जत रखनी चाहिए। लोगों को नहीं बोलना चाहिए की फिल्म वाले कितना धमाल करते हैं।“ लेकिन इसी बीच बैंड वाले ऋषि कपूर से पूछा हम बजाए कि नहीं ? इस पर ऋषि कपूर ने कहा, “हां आप बजाइए। ये तो आपका काम है।“ देखें वीडियो।

[यह भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन की आलीशान दिवाली पार्टी मे लगा सितारों का मेला, देखें तस्वीरें और वीडियो]

बता दें, ऋषि कपूर कैंसर को मात देकर इसी साल देश लौटे हैं। भले ही वो देश से दूर थे लेकिन सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़े थे। कैंसर से जंग जीतने का श्रेय उन्होने अपने फैंस को दिया था। आपको ये खबर कैसी लगी हमें ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।

Advertisement