Advertisement
रोहित शेट्टी ने खरीदी बेहद महंगी कार, स्पीड और कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप
फिल्में हों या रियल लाइफ रोहित शेट्टी हर जगह महंगी कारों और उनके स्टंट के लिए पहचाने जाते हैं। बता दें कि हाल ही में ब्राइट येलो कलर की लेम्बोर्गिनी यूरस खरीदी है।

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का कार प्रेम किसी से छुपा नहीं है। फिल्में हों या रियल लाइफ वह हर जगह वह महंगी कारों और उनके स्टंट के लिए पहचाने जाते हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने हाल ही में ब्राइट येलो कलर की लेम्बोर्गिनी यूरस खरीदी है। बता दें कि इस जानकारी खुछ लेम्बोर्गिनी मुंबई ने अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए फैंस के साथ साझा की है। कंपनी ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए एक खास मैसेज लिखा है। देखें इधर…
Advertisement
लेम्बोर्गिनी मुंबई द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह कार के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं। वहीं इस तस्वीर ने अपने कैप्शन में लिखा, “एक असाधारण कार असाधारण व्यक्तित्व के लिए। लेम्बोर्गिनी मुंबई ने भारत के सबसे सफल फिल्ममेकर्स में से एक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को यूरस डिलीवर की। यूरस की शानदार डिजाइन और वर्सेटाइल का लुक वाकई उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।”
(यह भी पढ़ें : अजमेर में बेटे युग को भीड़ में फंसा देख लोगों पर भड़के अजय देवगन, वीडियो में देखें कैसे चिल्लाया)
मुंबई में इस सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल की एक्स-शोरूम और ऑन रोड कीमत करीब 3.10 करोड़ से लेकर करीब 3.45 करोड़ रुपए है। इसे दुनिया की सबसे फास्ट एसयूवीज में से एक बताया जाता है। यह कार 3.6 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। डायरेक्टर रोहित (Rohit Shetty) के वर्क फ्रंट की बात करें वह इन दिनों अपनी कॉप ड्रामा फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में व्यस्त चल रहे हैं। यह फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी।
Advertisement