Advertisement
शादी की ख़बरों के बीच मनाली पहुंचे आलिया और रणबीर, देखें तस्वीरें
खूबसूरत कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के प्यार के चर्च सोशल मीडिया के बाजार में खूब सुनने को मिल रहा है। हाल ही में कपल मनाली पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनो 'ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)' करने गए हैं।

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। इन दोनो के प्यार के चर्च सोशल मीडिया के बाजार में खूब सुनने को मिल रहा है। वहीं दोनो अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम में बिताते हुए देख सकते हैं। हाल ही में रणबीर और आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां रणबीर का हाथ चोटिल दिखाई दिया, जहां रणबीर आर्म स्लिंग की मदद से हाथ को सपोर्ट किए हुए दिखाई दिए। हालांंकि दोनो यहां मनाली के फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं।
Advertisement
अब हाल ही में दोनो मनाली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)’ की शूटिंग के लिए खूबसूरत जह पर गए हैं। मनाली में कपल के पहुंचने के बाद तस्वीरें सामने आई हैं, जहां फैन्स दोनो सितारो का जमकर स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हिमाचली लुक में रणबीर और आलिया पर खूब जंच रहा है। आलिया ने मनाली कैप और मफलर पहना है, साथ ही हाथ में गुलदस्ता भी लिया है।
@aliaa08 and #RanbirKapoor get a warm welcome at Manali pic.twitter.com/7UxCBcrYbD
— Alia Bhatt Emerald (FanClub) (@aliaa08_Emerald) November 25, 2019
बताया जा रहा है कि इन दोनो सितारो के अलावा मौनी रॉय भी मनाली गईं हुईं हैं। वहीं अब अमिताभ बच्चन भी कल यानी 27 को मनाली को जाएंगे। बता दें कि ब्रह्मस्त्र में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी भी लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: अरमान की बर्थडे पार्टी मे रणबीर के हाथों मे हाथ डाले मुसकुराती नज़र आईं आलिया, देखें तस्वीर]
Advertisement