Advertisement
बेहद आलीशान है सैफ का 150 कमरों वाला पटौदी पैलेस, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे आपके
पिता मंसूर अली खान के बाद सैफ अली खान (saif ali khan) ने पटौदी पैलेस हासिल किया। इसे अपने हिसाब से डिजाइन भी किया।

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान (saif ali khan) का पटौदी पैलेस, अपने इतिहास की तरह बेहद सुनहरा है। जो भी इसे देखेगा वो बस देखता रह जाएगा। कई फिल्मों की शूटिंग भी इसमे हो चुकी है। इसकी कीमत जानकर तो यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। आइये इन सारी बातों पर विस्तार से चर्चा करते हैं। साथी ही पटौदी पैलेस की खूबसूरत तस्वीरों को भी देखते हैं।
Advertisement
पिता मंसूर अली खान के बाद सैफ अली खान को पटौदी पैलेस हासिल हुआ। इसे इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पटौदी पैलेस को शाहाना और बेहतरीन इंटीरियर के लिए जाना जाता है। पैलेस के इर्द गिर्द हरा-भरा बगीचा इसकी सुंदरता मे चार चाँद लगाता है।
पटौदी पैलेस 10 एकड़ में फैला हुआ है, 150 कमरे हैं, इसमे ड्रेसिंग रूम, सात बेडरूम, सात बिलियर्ड रूम, शानदार ड्राइंग और डाइनिंग रूम हैं। महल के अंदर लगी दिलकश पेंटिंग्स इसकी शोभा और भी अधिक बढ़ाते हैं। हर नज़ारा मनमोहक लगता है।
पटौदी पैलेस की आज बाज़ार मे कीमत करीब 800 करोड़ बताई जाती है। इसका डिज़ाइन रॉबर्ड टोर रसेल ने 1900 मे किया था। सूत्रों के अनुसार इसके निर्माण मे ऑस्ट्रिया के आर्किटेक्ट कार्ल मोल्ट्ज वोन हेंज ने भी सहायता की।
जब सैफ को को पटौदी पैलेस हासिल हुआ तो उन्होने अपने हिसाब से इसके डिजायन में बदलाव किया। डीजायनर दर्शिनी सिंह से उन्होने मदद ली।
सैफ के अनुसार उन्हें ये महल विरासत मे मिला है लेकिन फिल्म के पैसों से इसे दोबारा हासिल किया गया है. सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर संग अक्सर यहां आते हैं।
आपको पटौदी पैलेस की ये तस्वीरें कैसी लगीं आप हमें ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।
[यह भी पढ़ें :करीना और तैमूर संग बिना मास्क के घूमने निकले सैफ़ अली खान, हो गए बुरी तरह ट्रोल]
Advertisement