Advertisement

स्टेशन मास्टर बन ‘बिग बॉस 13’ का प्रमोशन करते नज़र आए सलमान खान, देखें भाईजान का हटके अंदाज़

बिग बॉस 13 (Big Boss 13) में इस बार सलमान खान (Salman Khan) फैन्स के लिए कुछ नया ला रहे हैं। इस बार वह शो में स्टेशन मास्टर बनकर लोगों का दिल जीतेंगे। सामने आई तस्वीर में भाईजान का अंदाज देखते ही बन रहा है।

355

टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस (Big Boss) एक बार फिर अपनी धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। वहीं शो को इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करने जा रहे हैं। पर हर बार की तरह इस बार भी सलमान यहां कुछ नया करते दिखाई देंगे, ताकि शो को और भी चटपटा बनाया जा सके। इस बार भाईजान का नया अवतार देखने को मिलेगा, जहां वह स्टेशन मास्टर के रूप में दिखाई देंगे।

Advertisement

दरअसल हाल ही में कलर्स चैनल ने अपने सोशल अकाउंट पर बिग बॉस 13 के प्रोमो की झलक पेश की है। इस झलक में सलमान खान दिखाई दे रहां है, जहां उनका स्टेशन मास्टर का अवतार देखते ही बन रहा है। वैसे सलमान हर एक लुक में अच्छे लगते हैं। यहां भी वह स्टेशन मास्टर बनकर अपने फैन्स के दिल पर तीर चला रहे हैं। नीचे देखें तस्वीर

वहीं मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार वह एक करीबी सूत्र ने प्रोमो के बारे में बताया है कि “वह एक केबिन में बैठे हैं और पास से गुजर रही ट्रेन की झटकों से हिलते हुए दिखाई देंग। सलमान न स्टेशन मास्टर का यूनिफॉर्म पहना है। वह नए सीज़न के कॉन्सेप्ट के बारे में बताएंगे। वह इस तथ्य पर जोर देते हुए दिखाई देंगे की  यह तेज गति से आगे बढ़ेगा। ”

[यह भी पढ़ें: अबकी बार लोनावला में नहीं बल्कि यहां बनेगा सलमान खान के ‘बिग बॉस 13’ का आलिशान सेट, जानिए वजह]

बता दें कि इस बार बिग बॉस का सेट लोनावला में नहीं बल्कि मुंबई में बना जा रहा है। खबरों की मानें तो बिग बॉस इस बार 29 सितंबर को ऑनएयर होगा और जनवरी में शो खत्म हो जाएगा। वही शो के टाइमिंग को लेकर बताया जा रहा है कि यह शो 9-10 बजे की बजाय इस बार रात 10 से 11 बजे तक दिखाया जाएगा। मनोरंजन जगत की ताजा तरीन ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

 

Advertisement