Advertisement
रमज़ान के महीने में सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, इस नेक काम के लिए लोग दे रहे हैं ख़ूब दुवाएं
बॉलीवुड के दरियादिल अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) का रमजान(ramadan) के पाक महीने में भी दान धर्म का काम जारी

कोरोना महामारी (Corona virus) के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सितारें भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में करोड़ों रुपयों की आर्थिक मदद दी है। वहीं बॉलीवुड के दरियादिल अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) ने हजारों दिहाड़ी मजदूरों के बैंक अकाउंट में सीधे करोड़ों रूपए ट्रांसफर किये हैं। अब सलमान रमजान(ramadan) के पाक महीने में दान -पुण्य के इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं।
Advertisement
आये दिन सलमान खान गरीब और जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। अब सलमान खान ने रमजान के पाक महीने में भी दान पुण्य के काम को जारी रखने का फैसला लिया हैं। क्योंकि रमजान के पाक महीने में दान -धर्म करने को शुभ माना जाता है। सलमान के फैंस और गरीब लोग उन्हें इस नेक काम के लिए दिल से दुवाएं दे रहे हैं।
बता दें कि, इससे पहले सलमान खान 3200 दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान कर चुके हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान ने अपने फार्महाउस के अगल- बगल के गांव में रहने वाले 2500 परिवारों को राशन मुहैया कराया था। वहीं सलमान फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले गरीब मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें- फ़िल्म कास्टिंग की झूठी ख़बर फैलाने वालों पर भड़के सलमान खान, कड़े शब्दों में दी ये चेतावनी
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान खान की फिल्म जल्द ‘राधे’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को पहले ईद पर रिलीज होना था। पर कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। सलमान खान की फिल्म का रिलीज होना का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement