Advertisement
प्रोटेस्ट के बावजूद सलमान की दबंग 3 ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़
सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) कल यानी 20 दिसंबर को धमाकेदार तरीके से रिलीज़ हुई। वहीं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की।

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) कल यानी 20 दिसंबर को धमाकेदार तरीके से रिलीज़ हुई। फिल्म की कहानी से लेकर किरदार तक को क्रिटिक्स ने बहुत प्यार दिया। दर्शको ने भी फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं। यहां तक कि सिनेमाघरो के बाहर दर्शको में फिल्म को लेकर काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कलेक्शन किया है।
Advertisement
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने हाल ही में फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन ट्विट किया है। यहा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दबंग 3 ने 24 करोड़ 50 लाख की कमाई की है। ऐसी बंपर कमाई से यह अंदाजा लगाना ग़लत नहीं होगा कि दर्शको के दिलो पर एक बार फिर चुलबुल पांडे राज करने लगे हैं। यहां तक कि देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ कई जगहों पर आंदोलन चल रहा है। पर इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर इसका ख़ासा असर नहीं दिख रहा।
#SalmanKhan versus #SalmanKhan… *Day 1* biz…
2015: #BajrangiBhaijaan ₹ 27.25 cr
2015: #PRDP ₹ 40.35 cr
2016: #Sultan ₹ 36.54 cr
2017: #Tubelight ₹ 21.15 cr
2017: #TZH ₹ 34.10 cr
2018: #Race3 ₹ 29.17 cr
2019: #Bharat ₹ 42.30 cr
2019: #Dabangg3 ₹ 24.50 cr#India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 21, 2019
वहीं फिल्म की बात की जाए तो, दबंग और दबंग 2 में चुलबुल पांडे की दबंगई दिखी थी। पर दबंग 3 मे अतीत की तरफ ले जाते हुए बताया गया है कि चुलबुल पांडे बहुत ही नेक और सीधा इंसान था, पर हालत उसे दबंग बना देते हैं। वहीं इस फिल्म से डेब्यू करने वाली सई मांजरेकर संग सलमान की केमिस्ट्री जचती है।
[यह भी पढ़ें: दबंग 3 मूवी रिव्यू: एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का ट्रिपल डोज]
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सई संग भी सलमान की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। किच्चा सुदीप ने भी फिल्म में अपना शानदार अभिनय किया है। निर्देशक प्रभुदेवा की कड़ी मेहनत फिल्म में साफ दिखाई दे रही है। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement