Advertisement
सलमान खान की दबंग 3 का गाना ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ का शानदार टीज़र हुआ रिलीज़, देखें वीडियो
सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) को लेकर चर्चा में हैं। तो वहीं हाल ही में सलमान ने फिल्म का गाना 'मुन्ना बदनाम हुआ (Munna Badnaam Hua)' का टीज़र रिलीज़ कर दिया।

सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) को लेकर चर्चा में हैं। तो वहीं उनके फैन्स को भी अपने इस चहेते अभिनेता की फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। वहीं अब फैन्स दबंग 3 की राह देख रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आया। तो गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। हाल ही में सलमान ने फिल्म का गाना ‘मुन्ना बदनाम हुआ (Munna Badnaam Hua)’ का टीज़र रिलीज़ कर दिया।
Advertisement
अपने ट्वीटर अकाउंट पर सलमान खान ने गाने के टीज़र को रिलीज़ किया हैं। यहां भाईजान का चुलबुल पांडे वाला अंदाज बेहद शानदार है। गाने की इस झलक में सलमान के साथ एक्ट्रेस वरिना हुसैन डांस का तड़का लगा रही हैं। दोनो कलाकार बेहद शानदार डांस की प्रस्तुती दे रहे हैं। भाईजान का यह जलवा देखने के बाद यकीनन फैन्स इस गाने के रिलीज़ होने का इंतज़ार करेंगे। इसे शेयर करने के साथ सलमान ने कैप्शन में इस बात का जिक्र किया है कि जल्द ही इस गाने के साथ वह आएंगे। इस गाने को बादशाह, कमाल खान और ममता शर्मा ने गाया है। बोल दानिश साबरी के हैं तो म्यूजिक से सजाया है साजिद वाजिद ने।
बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सईं मांजरेकर की भी रोमांटिक केमिस्ट्री नज़र आएगी। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। यह फिल्म अगले महीने 20 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है। आपको दबंग 3 का यह टीज़र ‘मुन्ना बदनाम’ कैसा लगा हमें ज़रूर बताइए। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: सलमान खान की दबंग 3 का गाना ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ को सुनते ही हो जाएंगे नाचने पे मजबूर]
Advertisement