Advertisement
दबंग 3 का गाना ‘यू करके’ हुआ रिलीज़, सलमान और सोनाक्षी का डांस देख थिरकने लगेंगे
सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3(Dabangg 3) ' का नया गाना 'यू करके (Yu Karke)' रिलीज़ हो गया। इस गाने में सलमान खान संग सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘दबंग 3 (Dabangg 3) ‘ का नया गाना ‘यू करके (Yu Karke)’ रिलीज़ हो गया। इस गाने में सलमान खान संग सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। साड़ी में सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं सलमान का अंदाज भी निराला है। दोनो का डांस भी बेहद लाजवाब है। इस गाने को खुद सलमान खान ने पायल देव के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल दानिश शबरी के हैं, तो इसे म्यूज़िक से सजाया है साजिद वाजिद ने। इस गाने को सुन आप भी थिरकने के लिए हो जाएंगे मजबूर।
Advertisement
वहीं फिल्म दबंग 3 की बात की जाए तो कुछ दिनों पहले इसका धमकेदार ट्रेलर रिलीज़ किया गया। ट्रेलर में सलमान का दबंग लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी के अलावा सईं मांजरेकर की भी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म अगले महीने 20 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है। आपको दबंग 3 का यह गाना ‘यू करके’ कैसा लगा हमें ज़रूर बताइए। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: सलमान खान की दबंग 3 का गाना ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ को सुनते ही हो जाएंगे नाचने पे मजबूर]
Advertisement