Advertisement
दबंग 3′ टीम का डबल सेलिब्रेशन, सई की बर्थडे पार्टी मे खूब थिरके सलमान
"दबंग 3" (dabangg 3) की टीम के लिए दिसंबर एक विशेष महीना रहा है क्योंकि फ़िल्म ने अपनी शानदार शुरुआत की है। यही नहीं, सईं मांजरेकर के जन्मदिन के लिए पूरी टीम एक बार फिर एक छत के नीचे नज़र आइ और जन्मदिन का जश्न मनाया।

“दबंग 3” (dabangg 3) की टीम के लिए दिसंबर एक विशेष महीना रहा है क्योंकि फ़िल्म ने अपनी शानदार शुरुआत की है। यही नहीं, सईं मांजरेकर के जन्मदिन के लिए पूरी टीम एक बार फिर एक छत के नीचे नज़र आइ और जन्मदिन का जश्न मनाया।
Advertisement
दबंग 3 (dabangg 3) की टीम से सलमान खान (salman khan), सोनाक्षी सिन्हा (sonakshi sinha), अरबाज खान (arbaaz khan) के साथ सई (saiee manjrekar) के माता-पिता, महेश और मेधा मांजरेकर भी इस जश्न में मौजूद थे। इनके अलावा, आयुष शर्मा और ज़हीर इकबाल भी इस दोहरे जश्न का हिस्सा रहे।
सलमान ने सई की जन्मदिन पार्टी मे खूब ठुमके लगाए।सई भी सलमान संग झूमती नज़र आईं देखें वीडियो।
सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘दबंग 3’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और दर्शकों से खूब प्यार बटोर रही है।
“दबंग 3” साल 2019 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म रही है और सलमान खान अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे साबित हुए है। “दबंग 3” बॉलीवुड की सफ़ल दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और किचा सुदीप मुख्य भूमिका निभा रहे है।
[यह भी पढ़ें:सलमान खान की ‘दबंग 3’ ने वीकेंड पर ढाया कहर, तीसरे दिन कमा लिए इतने करोड़]
यह फ़िल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है और सिनेमाघरों में सभी का खूब मनोरंजन कर रही है।
Advertisement