Advertisement
डांस कर मां का दिल बहलाते नज़र आए सलमान, वीडियो में देखें कैसे अपनी मां से लिपट गए भाईजान
मां के साथ डांस करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने एक वीडियो शेयर किया। यहां वह डांस करने के दौरान मां से लिपट जाते हैं। वीडियो में मां और बेटे का यह प्यार हर किसी का दिल जीत रहा है।

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) अपने प्रोफेशन लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। वह अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और यही वजह है कि वह परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलते हैं। इस बात का गवाह सलमान का सोशल अकाउंट है जहां वह परिवार के सदस्यों के साथ मजेदार पल बिताते हुए देखें जाते हैं।
Advertisement
हाल ही में सलमान एक बेहद ही प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी मां सुशीला चरक भी दिखाई दे रहीं हैं। यहां सलमान मां के साथ डांस कर रहे हैं। तो वहीं उनकी मां भी अपने लाड़ले बेटे के साथ कदम से कदम थिरका रही हैं। वीडियो 73 साल की उम्र में भी सुशीला चरक की यह गज़ब एनर्जी देखते ही बन रही है। डांस के दौरान मां सलमान के गले से लिपट जाती हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सलमान ने कैप्शन में लिखा “मां कह रही है बंद करो यह नाच गाना”।
मां और बेटे के बीच का यह प्यार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके पहले सलमान ने पिता सलीम खान के साथ एक वीडियो शेयर किया था जहां वह पिता के साथ सुर से सुर मिलाते हुए दिखाई दिए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनो वह अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा का रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। वही यह फिल्म इसी साल 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
[यह भी पढ़ें: आ गया सलमान खान के ‘बिग बॉस 13’ का टाइम टेबल, इन दो शो की होगी छुट्टी?]
Advertisement