Advertisement
प्रियंका रेड्डी मामले पर आगबबूला हुए सलमान खान, कहा -“इंसानों की शक्ल मे मौजूद इन शैतानों को..”
हैदराबाद की डॉक्टर प्रियंका रेड्डी (Priyanka Reddy )के बलात्कार और हत्या मामले मे देशभर से सख़्त प्रतिक्रियाएं जारी हैं। बॉलीवुड भी इस घटना के बाद दहल गया है। दबंग सलमान खान (salman khan ) भी

हैदराबाद की डॉक्टर प्रियंका रेड्डी (Priyanka Reddy )के बलात्कार और हत्या मामले मे देशभर से सख़्त प्रतिक्रियाएं जारी हैं। बॉलीवुड भी इस घटना के बाद दहल गया है। दबंग सलमान खान (salman khan ) भी इस मामले को जानकर आगबबूला हो गए हैं। सलमान खान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिससे उनका आक्रोश और दर्द दोनों ज़ाहिर हो रहे हैं।
Advertisement
सलमान खान ने आपने ट्विटर हैंडल के जरिये अपनी बात रखी। प्रियंका के लिए इंसाफ की मांग करते हुए सलमान खान ने लिखा। “यहां इंसानों की शक्ल मे कुछ शैतान भी हैं। निर्भया और प्रियंका जैसी मासूम औरतों को बेरहमी से मारने के बाद हम सब को एक होकर इन शैतानों को ख़त्म करने की ज़रूरत है। इससे पहले की कोई और मासूम इनका शिकार हो और उनके परिवार को तकलीफ़ हो, इसे रोकना होगा। बेटी बचाओ सिर्फ़ एक अभियान तक सीमित ना रहे। यही वक़्त है हम सब इन शैतानों के खिलाफ खड़े हो जाएं। प्रियंका की आत्मा को शांति मिले।”
(2/2)..n their family go through this extreme agony n loss as this has to be stopped. Let betii bachao not be just a campaign. This is the time to let these demons know that v all stand together. May Priyanka’s soul rest in peace #JusticeForPriyankaReddy
— Chulbul Pandey (@BeingSalmanKhan) November 30, 2019
[यह भी पढ़ें:प्रियंका रेड्डी की मामले से बॉलीवुड का दिल भी दहल गया, सितारो ने ऐसे ज़ाहिर किया आक्रोश]
बता दें, हैदराबाद मे 26 वर्षीय डॉक्टर महिला को देर रात अगवा कर उसका सामूहित बलात्कार किया गया था। फिर उसे ज़िंदा जला दिया गया। इस मामले मे पुलिस हरकत मे आई और चार दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन चारों को सजाए मौत देने की मांग पूरा देश कर रहा है। आपको इस बारे मे क्या लगता है हमे ज़रूर बताएं।
Advertisement