Advertisement

एक बार फिर ‘सब भ्रम है’ वेब सीरिज़ से धमाकेदार वापसी करेगी सलमान खान की यह एक्ट्रेस

सलमान खान (Salman Khan) के सुपरहिट फिल्म की यह एक्ट्रेस एक बार फिर पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। वेब सीरिज़ 'सब भ्रम है' (Sab Bhram Hai) में यह एक्ट्रेस दुबारा पर्दे पर दिखाएगी जलवा।

421

साल 2003 में आई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘तेरे नाम'(Tere Naam) को लोगों ने खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में सलमान की को एक्ट्रेस जिसकी मासूमियत और सादगी ने दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली है। जी हां आपने सही पहचाना हम एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) की ही बात कर रहे हैं। इस फिल्म में ने भूमिका को भी रातों रात स्टार बना दिया। लेकिन इसके बाद उनकी कुछ ही फिल्में पर्दे पर आईं और फिर वह गायब हो गईं।

Advertisement

लेकिन अब एक बार फिर भूमिका शानदार वापसी के लिए तैयार हैं। पर इस बार वह फिल्म के ज़रिए नहीं बल्कि वेब सीरिज के साथ धमाकेदा वापसी करेंगी। मिल रही रिपोर्ट के अनुसार भूमिका जल्द ही ‘सब भ्रम है’
(Sab Bhram Hai) नाम की वेबसीरिज में अपनी प्रस्तुती दर्ज करवाएंगी। इस सीरिज में भूमिका के साथ कल्कि कोचलीन (Kalki Koechlin ) भी लीड रोल में दिखाई देंगी। वहीं संजय सूरी भी नज़र आएंगे।  भूमिका और कल्कि की यह वेब सीरिज जी5 प्रीमियम पर दिखाई जाएगी। शो को संगीत सिवन निर्देशित कर रहे हैं। वहीं अब फैन्स को भी एक बार भूमिका की वापसी का पर्दे पर इंतज़ार रहेगा।

बता दें कि भूमिका ने साउथ फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। तेरे नाम उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद साल 2004 में भूमिका ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘रन’ में दिखाईं दी। वहीं इसके बाद उन्हें दुबारा  वह सलमान के साथ  फिल्म ‘सिलसिले’ और ‘दिल जो भी कहे’  में नज़र आईं। 2007 में आई हिंदी फिल्म ‘गांधी, माई फादर’ में वह नज़र आईं। साल 2016 में वह ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड लव स्टोरी’ की सफलता के बाद एक बार फिर लोगों के नज़रों में आईं।

 

Advertisement