Advertisement

दूसरी बार मां बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, देखें नन्हीं परी की खूबसूरत झलक

बॉलीवुड में अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकीं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) दूसरी बार मां बन गई हैं।

4,047

बॉलीवुड में अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकीं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) दूसरी बार मां बन गई हैं। हाल के दिनों में प्रेग्नेंट समीरा की कई तस्वीरें वायरल हो गईं थीं। मां (Mother) बनने की जानकारी ख़ुद समीरा ने दी। अपने सोशल मीडिया के ज़रिये समीरा ने अपने फैंस को यह जानकारी दी।

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने सोशल हैंडल पर बेटी की पहली साझा की। समीरा ने शेयर की इस तस्वीर में उनकी बेटी की नन्ही हथेली दिखाई दे रही है। मां समीरा ने अपनी शहजादी की हथेली को अपने हाथ में थामी है। तस्वीर के साथ समीरा ने कैप्शन में लिखा, “आज सुबह हमारी नन्ही परी आई। मेरी बच्ची! आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद”। देखें समीरा की बेटी की पहली झलक।

समीरा रेड्डी मां बनी
Source-Instagram

बता दें, प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा रेड्डी की कई तस्वीरें और ववीडियो वायरल हो गए थे। यहां तक कि  उन्होंने पानी के अंदर भी शूट किया था।  [यह भी पढ़ें:पत्नी अंकिता संग बाली में छुट्टयों के मजे ले रहे हैं मिलिंद सोमन, देखें रोमांटिक तस्वीरें]

समीरा रेड्डी प्रेग्नेंट
Source- Instagram

आपको यह भी बता दें कि, समीरा रेड्डी की शादी 21 जनवरी 2014 को हुई थी। उन्होंने बिजनेसमैन अक्षय वरदे से शादी की थी। समीरा 25 मई 2015 पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था।

समीरा के काम की बात करें तो समीरा ने तेज़, दे दना दन, मैंने दिल तुझको दिया, रेस, डरना मना है, वन टू थ्री, नक्शा, आक्रोश, चक्रव्यू, नो एंट्री, नौट दो ग्यारह जैसी कई फिल्मों में काम किया है। आपको यह खबर कैसी लगी हमें ज़रूर बताइए। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की ख़बरें पढ़ते रहिये।

Advertisement