Advertisement
रहस्यमय पर धीमा है अर्जुन-परिणीति की संदीप और पिंकी फ़रार का ट्रेलर
अर्जुन कपूर (arjun kapoor) और परिणीति चोपड़ा (parineeti chopra) की संदीप और पिंकी फ़रार (Sandeep Aur Pinky Faraar) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है।

अर्जुन कपूर (arjun kapoor) और परिणीति चोपड़ा (parineeti chopra) की संदीप और पिंकी फ़रार (Sandeep Aur Pinky Faraar) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। 2 मिनट 27 सेकंड का ये ट्रेलर है, जिसमे संदीप यानी परिणीति और पिंकी यानी अर्जुन के फरार होने की एक झालक दिखाई गई है। एक रास्ते पर संदीप अचानक पिंकी की कार से टकरा जाती है। वो पिंकी से कहती है कि उसे हर हाल मे दिल्ली छोडनी है।
Advertisement
पिंकी संदीप की मदद करता है। पर अचानक उनकी कार पर हमला हो जाता है। पिंकी को पता चलता है ये हमला उस पर नहीं बल्कि संदीप पर हुआ था। पिंकी संदीप से जानना चाहता है कि आखिर उस पर ये हमला क्यों हुआ। हालांकि संदीप कुछ नहीं बताती। दोनों वहां से भाग जाते हैं। आगे ट्रेलर मे नीना गुप्ता और रघुबीर यादव की एंट्री होती है। जिनके घर मे संदीप और पिंकी पनाह लेते हैं। फिर दोनों मे प्यार होता हुआ भी नज़र आ रहा है। एक रोमांचक मोड़ पर ट्रेलर खत्म होता है, जहां अर्जुन परिणीति का गला घोंटते नज़र आ रहे हैं। देखें ट्रेलर।
परिणीति
[यह भी पढ़ें:कोरोना वायरस फोटोशूट के कारण बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं परिणीति, लोगों ने कहा- “ऐसे हालात मे येसब]
बता दें, डिबाकर बनर्जी ने फिल्म को निर्देशित किया है। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज़ हो रही है। आपको ये ट्रेलर कैसा लगा आप हमें ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरजन की खबरें पढ़ते रहिए।
कामयाब की स्क्रीनिग मे दिखा शाहरुख खान और संजय मिश्रा का याराना, देखें वीडियो
Advertisement