Advertisement
पति रवि संग मालदीव के बीच पर रोमांस कर रही हैं शरगुन, देखें रोमांटिक तस्वीरें
टीवी कपल रवि दुबे और शरगुन मेहता इन दिनों मालदिव में अपना रोमांटिर वेकशन मना रहे हैं। कपल की तस्वीरें हुईं वायरल।

टेलिविजन के खूबसूरत कपल रवि दुबे और शरगुन मेहता की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल काफी एक्टिव रहता है। इन दिनों दोनो अपना रोमांटिक वेकेशन मालदिव में एंजॉय कर रहे हैं। वेकेशन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं।
Advertisement
शरगुन ने अपने सोशल अकाउंट पर मालदीव वेकशन की कई तस्वीरें रवि के साथ साझा की है। मालदीव के शानदार लोकेशन पर यहां दोनो का रोमांस कहर बरपा रहा है। दोनो मालदीव के खूबसूरत बीच पर अपना एक से एक पोज़ देने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टा पेज पर लोगों की शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। नीचे देखिए कपल की रोमांटिक तस्वीरें
इस तस्वीर में नीले रंग की बिकनी में शरगुन तो कहर बरपा रही हैं। तो वहीं रवि व्हाइट शॉर्ट और प्रिंटेड शर्ट पहन महफिल में शमा बांध रहे हैं।
वहीं इस तस्वीर में देखिए बिकनी के उपर व्हाइट कलर की शर्ट के साथ शरगुन का गज़ब अवतार हर किसी के दिल पर बिजलियां गिराने के लिए काफी है।
इस तस्वीर मे देखिए कपल का एक और रोमांस से भरा पल जहां एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि शरगुन और रवि के प्यार का सिलसिला सिरियल करोल बाग से सुरू हुआ था। इसके बाद दोनो ने अपने प्यार को शादी के पवित्र बंधन में बांध लिया है। आपको यह ख़बर कैसी लगी हमें ज़रूर बताइए। टीवी के लेटेस्ट अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहिए।
Advertisement