Advertisement

पाकिस्तान में आज भी हैं बॉलीवुड के इन 5 सितारों के घर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने इंडिया में अपना नाम कमाया है। पर इन सितारो के पुश्तैनी मकान आज भी पाकिस्तान में है। इन्ही में से एक हैं,शाहरुख खान (Shah Rukh Kha), संजय दत्त (Sanjay Dutt)।

658

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो जिन्होंने इंडिया में अपना एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। पर इन सितारो के पैतृक गांव आज भी पाकिस्तान में हैं। भारत-पाक के बंटवारे के बाद पाकिस्तान में ही छूट गए। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन हैं यह सितारे।

Advertisement

 इन सितारों के पुश्तैनी मकान हैं पाकिस्तान में

1 देवानंद

देवानंद

बॉलीवुड के दिग्गज और दिवंगत अभिनेता देवानंद (Dev Anand) का जन्म पंजाब के शंकरगढ़ में हुआ था। बंटवारे यह हिस्सा पाकिस्तान में चला गया। देवानंद के जन्म के बाद उनका परिवार लाहौर शिफ्ट हो गया। अब भी लाहौर में देवानंद का पुश्तैनी घर है जहां पर वह आखिरी बार 1999 में गए थें।

2 शाहरुख़ खान

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड में किंग खान यानी शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) का पुश्तैनी घर भी पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान के पेशावर में उनके पिता ताज मोहम्मद का जन्म हुआ था। आज भी पाकिस्तान में शाहरुख़ का पुश्तैनी घर है. जहां पर उनके पिता ने बचपन बिताया था।

3 संजय दत्त

संजय दत्त

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है, पर यह बात सच है कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) के पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तान के खुर्द झेलम में हुआ था। साल 1940 में सुनील दत्त भारत आ गए थे। लेकिन सुनील दत्त का पुश्तैनी मकान पाकिस्तान में आज भी मौजूद है।

4 राजेश खन्ना

राजेश खन्ना

बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का जन्म पंजाब अमृतसर में हुआ था। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स मानें तो उनका जन्म पाकिस्तान के बुरेवाल में हुआ है। इतना ही नहीं खबरों के अनुसार राजेश खन्ना के पिता लाला हिरानंद खन्ना बुरेवाल के एमसी स्कूल में पहले हेडमास्टर थे।

5 दिलीप कुमार

दिलीप कुमार

एवरग्रीन स्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar)उर्फ़ युसुफ खान का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। पाकिस्तान के पेशावर के किस्सा खवानी बाजार में आज भी इस दिग्गज अभिनेता का पुश्तैनी घर है।

Advertisement