Advertisement
एक्स जीएफ़ प्रियंका और उनके पति के बारे में ऐसा कुछ बोल गए शाहिद, जानिए क्या कहा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनो पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वहीं शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने प्रियंका और निक को एक सलाह दे दी है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनो पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में कपल के करवा चौथ के दौरान की तस्वीरें खूब पसंद की गई। इससे इस बात का अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा कि प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ अपनी नई नवेली शादी शुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। पर वहीं शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने प्रियंका और निक को एक सलाह दे दी है।
Advertisement
दरअसल हाल ही में शाहिद कपूर एक्ट्रेस नेहा धूपिया के टॉक शो फिल्टर नेहा के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में पहुंचे। इस दौरान शाहिद ने एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका और निक की शादी को लेकर बाते की। यहां उन्होंने कपल को यह सलाह देते हुए कहा है “आप दोनो को एक दूसरे के बैकग्राउंड को समझना चाहिए। दोनो का बैकग्राउंड का बिल्कुल अलग है।”
गौरतलब है कि एक वक्त था जब प्रियंका और शाहिद के अफेयर को लेक खूब चर्चे हुआ करती थीं। बताया जाता है कि दोनो के बीच फिल्म कमीने से नज़दीकियां बढ़ीं थी। पर बाद में दोनो ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया।
[यह भी पढ़ें: कॉन्सर्ट के बीच सरेआम किस करते नजर आए प्रियंका और निक, देखें वायरल वीडियो]
वहीं इन सितारो के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म द स्काई इज़ पिंक को लेकर चर्चा में हैं। तो वहीं शाहिद कपूर पिछली बार फिल्म कबीर सिंह में नज़र आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की। बॉलीवुड की चटपटी ख़बरों की बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement