Advertisement
वीडियो: इमरान हाशमी के सामने शाहरुख़ खान की सारी होशियारी धरी की धरी रह गई
बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) गर एक साथ स्क्रीन पर हो तो क्या होगा? जी हाँ दोनों एक साथ नज़र आए पर इमरान के सामने शाहरुख़ की एक ना चली।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) गर एक साथ स्क्रीन पर हो तो क्या होगा? जी हाँ दोनों एक साथ नज़र आए पर इमरान के सामने शाहरुख़ की एक ना चली। शाहरुख बहुत कुछ करना चाहते थे पर इमरान ने ऐसा कुछ किया कि उनकी सारी होशियारी धरी की धरी रह गई। आइये जानते हैं क्या माजरा है।
Advertisement
दरअसल, यह नेटफ्लिक्स (Netflix) की आगामी सिरीज़ बार्ड ऑफ़ ब्लड (Bard Of Blood) का प्रमोशन वीडियो है। जिसमे शाहरुख़ इमरान से सवाल करते नज़र आ रहे हैं। पर इमरान के जवाब और उसके बाद उनके सवाल सुन शाहरुख़ डब्बा बन जाते हैं। देखें वीडियो..
बता दें, बार्ड ऑफ़ ब्लड में इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई है। जिसका टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है और इसे ख़ूब पसंद किया जा रहा है। अगर आपने बार्ड ऑफ़ ब्लड का ट्रेलर अभी तक नहीं देखा तो ज़रूर देखिए। ये कहानी बिलाल सिद्दीकी बुक पर आधारित है।
[यह भी पढ़ें:अब आईएएफ़ अफसर सी कुरूविला का किरदार निभाएंगे इमरान हाशमी ]
आपको यह भी बता दें, इमरान पहली वेब सिरीज़ बार्ड ऑफ़ ब्लड को शाहरुख खान ने को-प्रोड्यूस किया है। यह तो आप सभी जानते हैं कि यदि शाहरुख किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं तो उसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस वीडियो के ज़रिये शाहरुख़ की वो बात एक बार फिर साबित होती है।
आपको बताते चलें, इमरान हाशमी की बार्ड ऑफ़ ब्लड सिरीज़ 27 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। आपको यह ख़बर कैसी लगी हमें ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की ख़बरें पढ़ते रहिए।
Advertisement